MIIM 2025: धार की सीमा मिश्रा करेंगी मोरक्को में भारत का प्रतिनिधित्व, वस्त्र मेले में होंगी शामिल

133

MIIM 2025: धार की सीमा मिश्रा करेंगी मोरक्को में भारत का प्रतिनिधित्व, वस्त्र मेले में होंगी शामिल

धामनोद। धार जिले में धामनोद नगर की सीमा मिश्रा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। सीमा मिश्रा राष्ट्रीय हथकरघा विकास निगम से जुड़ी हैं, जो भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के अधीन संस्था है।

वे आगामी मेक इन मोरक्को (MIIM) 2025 अंतरराष्ट्रीय वस्त्र मेले में भारत की ओर से प्रतिनिधित्व करेंगी। यह प्रतिष्ठित आयोजन 5 से 7 नवंबर तक कासाब्लांका, मोरक्को में होने जा रहा है।

यह अंतरराष्ट्रीय इवेंट वस्त्र और परिधान उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों, कंपनियों और खरीदारों को एक मंच पर लाता है। मध्यप्रदेश से सीमा मिश्रा एकमात्र प्रतिनिधि हैं, जिन्हें भारत सरकार ने इस मेले में शामिल होने के लिए चुना है।

भारत से कुल 20 प्रतिनिधियों को इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में भाग लेने का अवसर मिला है। सीमा का चयन प्रदेश के लिए गर्व का विषय है, जो स्थानीय स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक भारतीय हस्तशिल्प और वस्त्र उद्योग की पहचान को सशक्त करेगा।