आचार्य नित्यसेन सूरीश्वर जी मसा कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के निवास पर “पगलिये” करने आए!

278

आचार्य नित्यसेन सूरीश्वर जी मसा कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के निवास पर “पगलिये” करने आए!

Mumbai/Ratlam : पुण्य सम्राट आचार्यश्री जयंतसेन सूरीश्वरजी महाराज साहेब के पट्टधर एवं वर्तमान गच्छाधिपति आचार्य नित्यसेनसूरीश्वरजी महाराज साहेब मध्य प्रदेश शासन के MSME मंत्री चेतन्य काश्यप के वर्ली सीफेस स्थित निवास स्थल पर पावन पगलिये करने पधारें। आचार्यश्री, सिद्धार्थ काश्यप एवं श्रवण काश्यप संग वर्ली सीफेंस पर विहार करते हुए पहुंचे, जहां मंत्री काश्यप एवं परिवार ने गुरुदेव का ढोल-नगाड़ों की मंगल ध्वनि के साथ हार्दिक स्वागत किया। माताजी श्रीमती तेजकुंवर काश्यप, श्रीमती नीता, पूर्वी, अमी एवं बालक सारांश ने परंपरानुसार गवली कर गुरुदेव का अभिनंदन किया। तत्पश्चात, निवास में गुरुदेव द्वारा पगलिये संपन्न हुए।

IMG 20251118 WA0005

इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में गुरुभक्त उपस्थित रहे। सर्वप्रथम सामूहिक गुरुवंदन के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। इसके उपरांत परिवार के सुपुत्र मास्टर सारांश काश्यप ने तबले पर संगत करते हुए संगीतकार सिद्धार्थ काश्यप के साथ “गुरुवर तुमको प्रणाम” भक्ति-गीत की संगीतमय प्रस्तुति दी, जिसने समस्त श्रद्धालुओं का हृदय भाव-विभोर कर दिया। इसके बाद थराद मुंबई संघ के अध्यक्ष रमेशभाई धरु तथा कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने उपस्थित भक्तों को संबोधित किया। मुनिवर विद्वतरत्न जी एवं निपुणरत्न जी महाराज साहेब ने मंगल आशीर्वचन प्रदान किए।

IMG 20251118 WA0007

आचार्यश्री ने मांगलिक फरमाकर सभी साधर्मिकों को आशीर्वाद प्रदान किया। साधर्मिक भक्ति का लाभ दिलाते हुए, सभी आगंतुक श्रावक-श्राविकाओं के लिए नवकारसी एवं स्वामिवात्सल्य का उत्तम आयोजन किया गया।दोपहर में आचार्यश्री की गोचरी के पश्चात महाराष्ट्र सरकार में कौशल विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री मंगल प्रभात लोढ़ा भी गुरुदेव के दर्शनार्थ पधारे एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। मंत्री लोढ़ा एवं काश्यप ने समाज की प्रगति एवं कल्याण के विषय पर आचार्यश्री से मार्गदर्शन प्राप्त किया। पूरे दिन काश्यप परिवार के रिश्तेदारों, इष्टमित्रों, संघ के वरिष्ठजनों एवं प्रमुख समाजसेवियों ने उपस्थित होकर गुरुदेव के दर्शन-वंदन का लाभ लिया। संध्या में गुरुदेव ने परिवार को वाक्षक्षेप कर मांगलिक सुनाया, तत्पश्चात वर्ली स्थित निवास से विहार किया!