Aircraft Collides Car Florida: प्लेन ने हाईवे पर की इमरजेंसी लैंडिंग, चलती कार को लगी टक्कर ,सामने आया हादसे का भयावह Video

74

Aircraft Collides Car Florida: प्लेन ने हाईवे पर की इमरजेंसी लैंडिंग, चलती कार को लगी टक्कर ,सामने आया हादसे का भयावह Video

अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में एक चौंकाने वाला और असामान्य हादसा सामने आया है।I-95 पर एक छोटे प्लेन ने इमरजेंसी लैंडिंग करते हुए एक टोयोटा कैमरी से टकरा गया। इससे कार के ड्राइवर को चोटें आईं। पायलट हादसे में सुरक्षित बच गया।सोमवार शाम एक छोटे विमान को व्यस्त हाइवे पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। तकनीकी खराबी के कारण पायलट ने जैसे ही विमान को सड़क पर उतारा, वह एक तेज रफ्तार कार से टकरा गया। इस हादसे का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसने घटना की गंभीरता को दर्शाया है।

वॉशिंगटन: अमेरिका के फ्लोरिडा में इमरजैंसी लैंडिंग के दौरान एक छोटा विमान हादसे का शिकार हुआ है। ये हादसा सोमवार शाम को ऑरलैंडो के पास इंटरस्टेट-95 (I-95) हाईवे पर तब हुआ, जब एक छोटा एयरक्राफ्ट अपनी इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान कार से जाकर भिड़ गया। प्लेन ने लैंडिंग करते हुए एक टोयोटा कैमरी को भी पीछे से टक्कर मार दी। प्लेन के पायलट ने इंजन में खराबी के बाद लैंडिंग की कोशिश की थी। इस हादसे का वीडियो सामने आया है, जिसमें प्लेन किसी सड़क पर चलने वाले वाहन की तरह कार में टक्कर मारता दिख रहा है।

बीचक्राफ्ट-55 विमान जब उतरा तो उसने कैमरी को टक्कर मारी। इसके बाद प्लेन एक कंक्रीट की बैरियर पर जाकर रुक गया। घटना में कार चला रही 57 साल की मेलबर्न की महिला को चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को कार से बाहर निकालने में मदद की। इसके बाद उसे घायल हालत में विएरा अस्पताल ले जाया गयाप्लेन में सवार 27 साल का पायलट और उसका 27 साल का यात्री सुरक्षित हैं। दोनों को कोई चोट नहीं आई है। यह विमान एक इंस्ट्रक्शनल फ्लाइट पर था। तभी इसके दोनों इंजन फेल हो गए।

Earthquake: जापान के उत्तर-पूर्वी तट पर 7.6 तीव्रता का भूकंप, तीन मीटर ऊँची सुनामी की चेतावनी