72वें महारूद्र यज्ञ में गंगाजल कलश यात्रा, रविवार को होगी पूर्णाहूति, 73वें यज्ञ के यजमान के लिए निकाली लाटरी!

97

72वें महारूद्र यज्ञ में गंगाजल कलश यात्रा, रविवार को होगी पूर्णाहूति, 73वें यज्ञ के यजमान के लिए निकाली लाटरी!

Ratlam : त्रिवेणी के पावन तट पर श्री सनातन धर्मसभा एवं महारूद्र यज्ञ समिति के बेनर आयोजित 72वें 11 दिवसीय महारूद्र यज्ञ के तहत शनिवार को गंगाजल कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा श्री शंकाराचार्यजी के मंदिर पहुंची जहां पर अभिषेक किया गया।

पंडित दुर्गाशंकर ओझा के आचार्यत्व में 72वां महारूद्र यज्ञ चल रहा है जिसमें मुख्य यजमान श्रीमती गायत्री, संजय सोनी (अप्पू) ने दसवें लघु रूद्र यज्ञ की आहूतियां दी। इसके पश्चात त्रिवेणी के पावन तट पर पौष माह की अमावस्या के पावन पर्व पर त्रिवेणी कुंड पर मुख्य यजमान सोनी दम्पत्ति ने पूजन अर्चन किया। तत्पश्चात कलश यात्रा धार्मिक भक्ति भावना के साथ निकाली गई।

IMG 20251221 WA0013

जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं त्रिवेणी से कलश लेकर निकली और शंकराचाार्य के मंदिर पहुंची जहां पर उनका सहस्त्राभिषेक किया गया। महिलाएं गंगाजल कलश लाती रही और जयकारों के साथ अभिषेक करते रहें। 72वें महारूद्र यज्ञ की पूर्णाहूति 21 दिसम्बर को दोपहर में होगी। श्री सनातन धर्मसभा एवं महारूद्र यज्ञ समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने धर्मालुजनों से आव्हान किया कि अधिकाधिक संख्या में पूर्णाहूति में सम्मिलित होकर धर्मलाभ लेवें। 73वें महारूद्र यज्ञ के यजमान बनने के लिए सभी धर्मावंलबियों की मौजूदगी में नन्हीं सी बालिका द्वारा लाट्री पद्धति से नाम निकालकर घोषणा की गई। जिसमें मुख्य यजमान की पहली रसीद राहुल घनश्याम परिहार के नाम की निकली। तत्पश्चात 2 डमी नाम भी नन्हीं सी बालिका द्वारा निकाले गए जिसमें प्रथम प्रमोद सांकला, द्वितीय आयुषी रोहित सोनी के नाम की निकली।

IMG 20251221 WA0012

बता दें कि यदि मुख्य यजमान किसी कारणवश नहीं बैठ पाते हैं ऐसी स्थिति में डमी नाम को अवसर दिया जाता हैं।

आयोजित महारूद्र यज्ञ में शनिवार को आमंत्रित अतिथियों में नगर निगम सभापति मनीषा मनोज शर्मा, कायस्थ समाज से निरज सक्सेना एडवोकेट, महाराष्ट्र समाज से मिलिंद करंदीकर, मराठा समाज से अशोक तांवरे, सोनी समाज से राजु भाई सोनी, सारस्वत ब्राह्मण समाज से मुकेश शुक्ला आदि सहित बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने यज्ञनारायण की आरती एवं परिक्रमा कर धर्म लाभ लिया। पश्चात प्रसादी वितरित की गई। श्री सनातन धर्मसभा एवं महारूद्र यज्ञ समिति द्वारा आमंत्रित समाजजनों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया।

कन्हैयालाल मौर्य, अनिल झालानी, मनोहर पोरवाल, डॉ. राजेन्द्र शर्मा, कोमलसिंह राठौर, लालचंद टाक, नवनीत सोनी, सत्यनारायण पालीवाल, दिनेश दवे, बजरंग पुरोहित, बसंत पंड्या, कपूर सोनी, महिला मण्डल से रजनी व्यास, कौशल्या त्रिवेदी, रेखा सोनी, पदमा उपाध्याय, आशा शर्मा, ज्योति सोनी, राखी व्यास, ऋुति त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में धर्मालुजन उपस्थित थे। संचालन एवं आभार ब्रजनंदन मेहता ने माना!