
Spiritual creator Pandit Mustafa Arif : आध्यात्मिक रचनाकार पंडित मुस्तफा ने रचा श्रीमद्भागवत गीता प्रेरित ग्रंथ गीता-भारती!
Ujjain : सामाजिक सौहार्द और सद्भाव से युक्त सांस्कृतिक पखवाड़ा 25 दिसंबर 2025 से 12 जनवरी 2026 तक मनाया जाएगा। आयोजित सांस्कृतिक पखवाड़े में आध्यात्मिक रचनाकार पंडित मुस्तफा आरिफ का अभिनन्दन आयोजक स्वर्णिम मंच द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर पंडित मुस्तफा अपने श्रीमद्भागवत गीता प्रेरित ग्रंथ गीता-भारती का पाठ भी करेंगे।
स्वर्णिम भारत मंच के अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव ने बताया कि पंडित मुस्तफा आरिफ ने श्रीमद्भागवत गीता पर आधारित ग्रंथ गीता-भारती की रचना की 20 दिसंबर 2025 शनिवार को पूर्ण की है। गीता-भारती में श्रीमद्भागवत गीता के 700 श्लोक का काव्यात्मक रूपांतरण 786 हिंदी मुक्तक के रूप में किया गया है। जिससे की आमजन सरल सुबोध भाषा में भगवद गीता को आत्मसात कर सके।
दिनेश श्रीवास्तव ने बताया कि भारत में सामाजिक सौहार्द और सद्भाव के पुरोधा के रूप में प्रख्यात पंडित मुस्तफा ने इसके पूर्व कुरान से प्रेरित 10 हजार हिंदी पदों की रचना 18 अध्याय में कर चुके है। श्रीभगवदगीता पर आधारित गीता-भारती में 786 पद की रचना कर, अपनी राष्ट्रीय भावना की अवधारणा की उन्होंने पुष्टि की हैं। सांस्कृतिक पखवाड़े में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया है। जिसके लिए भूमिपूजन हो चुका है। पंडित मुस्तफा इस अवसर पर गीता-भारती के 15वें पुरुषोत्तम योग के 24 छंदो का पाठ करेंगे। दिनेश श्रीवास्तव ने उज्जैन के संस्कृति व सामाजिक सद्भाव प्रेमियों से पखवाड़े के कार्यक्रमों मे भाग लेकर सफल बनाने की अपील की!





