Direct flight from Rewa to Indore: 2 घंटे का सफर और किराया 4700 रुपए!

134

Direct flight from Rewa to Indore: 2 घंटे का सफर और किराया 4700 रुपए!

मध्यप्रदेश के विन्ध्यवासियों का दशकों पुराना सपना आज हकीकत में बदल गया। विन्ध्य क्षेत्र अब सीधे तौर पर मध्यप्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर से जुड़ गया है।

सोमवार, 22 दिसंबर 2025 से रीवा-इंदौर की सीधी हवाई सेवा शुरू की गई। रीवा एयरपोर्ट पर 72-सीटर इंडिगो फ्लाइट से पहली उड़ान भरी। पहले रीवा से इंदौर पहुंचने में बस या ट्रेन से 15 घंटे का समय लगता था, लेकिन अब फ्लाइट से सिर्फ 2 घंटे में पहुंच सकेंगे। एमपी के डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शुभारंभ किया।
First direct flight departs from Indore to Rewa | इंदौर से रीवा के लिए पहली सीधी  फ्लाइट शुरू: पहले दिन 45 मिनट की देरी से उड़ान भरी; मंत्री विजयवर्गीय 40 ...
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि यह फ्लाइट सेवा केवल परिवहन का साधन नहीं, बल्कि विन्ध्य में पर्यटन, उच्च शिक्षा और उद्योगों के नए द्वार खोलने वाली लाइफलाइन है। उन्होंने कहा कि रीवा एयरपोर्ट के निर्माण से अब समूचे क्षेत्र का कायाकल्प होगा।इंदौर-रीवा सीधी फ्लाइट आज से शुरू, 15 घंटे का सफर अब सिर्फ 1 घंटे 45 मिनट  में, किराया 4700 रुपये - Saahas Samachar - Online News Portal for Daily  Hindi News and
नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस सेवा को आध्यात्मिक और व्यापारिक सेतु बताया। उन्होंने कहा कि यह फ्लाइट अब बाबा महाकाल उज्जैन और मां शारदा मैहर के भक्तों के बीच की दूरी कम करेगी। इंडिगो अधिकारियों को टिकट दरें किफायती रखने और सेवा का व्यापक प्रचार करने के निर्देश दिए।

फ्लाइट का शेड्यूल

विवरण जानकारी
विमान इंडिगो (72-सीटर ATR)
मार्ग रीवा ↔ इंदौर (नियमित सेवा)
प्रस्थान (इंदौर से) सुबह 11:30 बजे
आगमन (रीवा में) दोपहर 01:15 बजे
वापसी (रीवा से) दोपहर 01:35 बजे
अनुमानित किराया लगभग ₹4,700