Sports Activities : शासकीय उत्कृष्ट उमावि में वार्षिकोत्सव के अंतर्गत खेल गतिविधियों का भव्य शुभारंभ!

87

Sports Activities : शासकीय उत्कृष्ट उमावि में वार्षिकोत्सव के अंतर्गत खेल गतिविधियों का भव्य शुभारंभ!

Ratlam : शहर के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव के अंतर्गत आयोजित खेल गतिविधियों का शुभारंभ बुधवार को उत्साह, उमंग एवं खेल भावना के साथ हुआ। शुभारंभ विद्यालय प्राचार्य सुभाष कुमावत द्वारा विद्यार्थियों को खेल भावना की शपथ दिलाकर किया गयाशपथ उपरांत प्राचार्य कुमावत ने विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं की समय-सारिणी से अवगत कराते हुए खेलों में अनुशासन, टीम भावना एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के महत्व पर प्रकाश डाला। क्रिकेट प्रतियोगिता खेल गतिविधियों की शुरुआत क्रिकेट (जूनियर बालक वर्ग) से हुई। पहला मुकाबला ग्रीन एवं येलो हाउस के मध्य खेला गया, जिसमें ग्रीन हाउस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया और रोमांचक मुकाबले में येलो हाउस ने विजय प्राप्त की। दूसरा मैच रेड एवं ब्लू हाउस के बीच खेला गया, जिसमें ब्लू हाउस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की परंतु रेड हाउस विजेता रहा। इसी क्रम में क्रिकेट (सीनियर/जूनियर बालिका वर्ग) के अंतर्गत पहला मैच ग्रीन एवं ब्लू हाउस के बीच हुआ, जिसमें ब्लू हाउस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी की और मैच में जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला रेड एवं येलो हाउस के मध्य खेला गया, जिसमें रेड हाउस विजयी रहा।

IMG 20251224 WA0173

शतरंज (चेस) प्रतियोगिता के परिणाम इस तरह रहें।

बालक जूनियर वर्ग

प्रथम: तनिष्क कारपेंटर (येलो हाउस), द्वितीय: मंथन चौहान (ग्रीन हाउस), तृतीय: विकास वर्मा (ब्लू हाउस) तथा बालक सीनियर वर्ग में प्रथम: देवांश राठौर (ग्रीन हाउस), द्वितीय: यश खराड़ी (रेड हाउस), तृतीय: गौरव लम्बोदिया (रेड हाउस),

बालिका सीनियर/जूनियर वर्ग

प्रथम: दिशा कसेरा (येलो हाउस)

IMG 20251224 WA0172

द्वितीय: मोशिका भालेराम (रेडहाउस) रहें। इसके पश्चात कबड्डी (जूनियर/सीनियर बालक वर्ग) में पहला मैच ग्रीन एवं रेड हाउस के मध्य खेला गया। जिसमें रेड हाउस विजयी रहा। दूसरा मुकाबला येलो एवं ब्लू हाउस के बीच हुआ, जिसमें ब्लू हाउस ने जीत दर्ज की। फाइनल मुकाबले में ब्लू हाउस ने रेड हाउस को पराजित कर खिताब अपने नाम किया।

गोला फेंक प्रतियोगिता के परिणाम में जूनियर बालक वर्ग में प्रथम: विनय नायक (ब्लू हाउस), द्वितीय: सिद्धार्थ प्रजापत (ब्लू हाउस), तृतीय: अरविंद मईड़ा (रेड हाउस), सीनियर बालक वर्ग में प्रथम: आदित्य सिंह (ग्रीन हाउस), द्वितीय: अंकित टेलर (ग्रीन हाउस), तृतीय: विशाल पंवार (ग्रीन हाउस), बालिका जूनियर वर्ग में प्रथम: वर्षा लिंबोला (ब्लू हाउस), द्वितीय: कोमल जैन (रेड हाउस), तृतीय: संगीता कटारा (येलो हाउस) तथा बालिका सीनियर वर्ग में प्रथम: शकुंतला निनामा (येलो हाउस), द्वितीय: अंजली भाभर (ग्रीन हाउस), तृतीय: कांता मालवीय (ग्रीन हाउस) रहें।

IMG 20251224 WA0174

समापन अवसर पर प्राचार्य सुभाष कुमावत ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं। खेलों से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं सहयोग की भावना का विकास होता है। उन्होंने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों, हाउस प्रभारियों एवं आयोजन में सहयोग देने वाले समस्त स्टाफ सदस्यों की सराहना की। दिन-भर चली खेल गतिविधियों के दौरान विद्यालय परिसर उत्साह, उमंग और खेल भावना से सराबोर रहा। समस्त स्टाफ सदस्यों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तथा विद्यार्थियों ने खेलों का भरपूर आनंद लिया!