Weather Update: MP में आज से तापमान में उछाल, उत्तर भारत के कई राज्यों में छाए बादल

530

Weather Update: MP में आज से तापमान में उछाल, उत्तर भारत के कई राज्यों में छाए बादल

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

मध्य प्रदेश में आज से न्यूनतम तापमान में उछाल आना शुरू होगा। अधिकतम तापमान भोपाल में 28, इंदौर में 28, ग्वालियर में 25 और जबलपुर में 27 डिग्री तक जाएगा। ग्वालियर और जबलपुर में ठंड रहेगी जबकि इंदौर भोपाल में 2 डिग्री न्यूनतम तापमान बढ़ जाएगा।

उत्तर भारत में इस समय कई राज्यों में बादल छाए हुए हैं। पश्चिमी हवाओं संग बादलों का प्रभाव राजस्थान के उत्तर से हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, कश्मीर और लद्दाख में बना हुआ है। इन राज्यों में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है।

नई संभावना के अनुसार लद्दाख में 20 जनवरी से बर्फबारी और कश्मीर में 22 जनवरी से लगातार बर्फबारी शुरू होगी।

इधर इंडियन ओशन में पांच चक्रवात हो गए हैं जिनमें चक्रवात दूदजई सबसे शक्तिशाली होकर 220 km की रफ्तार में है जो अब मेडागास्कर के पहले ही दक्षिण की तरफ चला जाएगा। सभी चक्रवातों का फिलहाल भारत पर कोई असर नहीं होगा।