Weather Update: उत्तर भारत में आज भी जबरदस्त बर्फबारी, MP में आज बारिश, कल से दो दिन तेज ठंड

105

Weather Update: उत्तर भारत में आज भी जबरदस्त बर्फबारी, MP में आज बारिश, कल से दो दिन तेज ठंड

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

पश्चिमी विक्षोभ के चलते आज भी भारी बर्फबारी, बारिश उत्तर भारत में रहेगी। जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में बर्फ आज भी निरंतर गिरेगी। जबकि पंजाब, उत्तर पश्चिम राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा और दिल्ली में भी बारिश की संभावना है। यूपी के मध्य हिस्सों में भी हल्की बारिश की संभावना रहेगी।

पश्चिमी बादलों का गुजरात से भी पूर्व की ओर जाना हो रहा है, इसलिए गुजरात के दक्षिण और मध्य प्रदेश के अनेक हिस्सों आज बादल छाएंगे। मध्य प्रदेश में आज बारिश की संभावना ग्वालियर, गुना, भिंड, मुरैना, शिवपुरी, रतलाम, मंदसौर, नीमच, भोपाल, इंदौर, रीवा, देवास आदि स्थानों पर रहेगी। प्रदेश में दिन भर बादल रहेंगे।

भोपाल- इंदौर बेल्ट में बारिश बादल से मौसम पलटेगा। इंदौर भोपाल में अगले दो दिन तेज ठंड पड़ेगी। कल से इंदौर में दिन रात के तापमान में भारी गिरावट आएगी। दिन में दो डिग्री और रात में 5 डिग्री तापमान कम हो जाएगा। अगले दो दिन यही स्थिति रह सकती है। भोपाल में भी कल दिन में 2 और रात में 3 डिग्री तापमान कम हो जाएगा। ग्वालियर में ठंड से थोड़ी राहत रहेगी। बारिश के बाद अगले तीन दिन मौसम परिवर्तित रहेगा।

भारत के निचले हिस्से में महाराष्ट्र से लेकर केरल तक पश्चिम और पूर्व के बादलों का मिश्रण रहेगा। आंध्रा, तमिलनाडु में कई जगह बारिश की संभावना है। मुंबई, पुणे, नाशिक में कल से न्यूनतम तापमान में दो डिग्री गिरावट आएगी। पुणे में अधिकतम तापमान 30 डिग्री पहुंच गया है, जो 32 डिग्री तक जा सकता है। नागपुर में भी 30 डिग्री है जो फरवरी में 34 डिग्री तक जा सकता है।