
CM Dr Yadav’s Strict Action: पाठ्य पुस्तक निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष को वाहन रैली निकालने पर कारण बताओ नोटिस जारी, कार्यालय में प्रवेश सहित लगाए कई प्रतिबंध
सभी प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार मामले के निराकरण तक निरस्त
भोपाल: CM Dr Yadav’s Strict Action: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पाठ्य पुस्तक निगम के नव नियुक्त अध्यक्ष सौभाग्य सिंह को वाहन रैली निकालने पर सात एक्शन लिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय से उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

मुख्यमंत्री के OSD अजातशत्रु श्रीवास्तव द्वारा जारी इस नोटिस में सौभाग्य सिंह के पाठ्य पुस्तक निगम कार्यालय और परिसर में प्रवेश पर प्रतिबंध के साथ ही अन्य कई प्रतिबंध लगाए गए हैं।
उनके सभी प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार मामले के निराकरण तक निरस्त किए गए हैं।





