IAS Narwal posted as Deputy Chairman kochin Port Trust: नरवाल बने कोचीन पोर्ट ट्रस्ट के डिप्टी चेयरमेन

1314

IAS Narwal posted as Deputy Chairman kochin Port Trust: नरवाल बने कोचीन पोर्ट ट्रस्ट के डिप्टी चेयरमेन

भोपाल: भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2008 बैच के IAS मंडी बोर्ड के आयुक्त सह संचालक विकास नरवाल को केंद्र सरकार ने प्रतिनियुक्ति पर कोचीन पोर्ट ट्रस्ट का डिप्टी चेयरमेन पदस्थ किया है।
उन्हें इस प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार जल्द ही रिलीव करेगी।

कोचीन पोर्ट ट्रस्ट में शिपिंग मर्चेन्ट का काम होता है। कोचीन पोर्ट ट्रस्ट पूरे देशभर में प्रसिद्ध है। उनकी नियुक्ति अभी दो साल के लिए की गई है। इसे आगे पांच साल तक के लिए बढ़ाया जा सकेगा।

आईएएस विकास नरवाल नीमच जिले के कलेक्टर रह चुके है। इसके अलावा वे पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के एमडी, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर भी वे काम कर चुके है। राज्य सरकार उन्हें प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए जल्द ही रिलीव करेगी।