राजगढ़ पैलेस की मिट्टी में मिले सोने के सिक्के- सोने की चाह में लगा गांव वालों का जमावड़ा..

130

राजगढ़ पैलेस की मिट्टी में मिले सोने के सिक्के- सोने की चाह में लगा गांव वालों का जमावड़ा..

छतरपुर: छतरपुर जिले (बमीठा थाना क्षेत्र में) के ऐतिहासिक राजगढ़ पैलेस जहां इस समय ओबेरॉय ग्रुप का आलीशान होटल खोला गया है। वहां चल रहे काम में जब खुदाई की मिट्टी बाहर रास्ते पर डाली गई, कुछ लोगों की नजर इस मिट्टी पर पड़ी तो उनको सोने के कुछ सिक्के दिखाई दिए।

जैसे ही यह खबर गांव में फैली तो सोना पाने की चाह में सैकड़ों लोग वहां पहुंचकर मिट्टी से सिक्के लेने के लिए खोजबीन में जुट गए। ऐसा लग रहा था कि मानो सिक्कों की लूट मच गई हो।

हालांकि सूत्रों ने बताया कि तकरीबन 50 से 100 के बीच सिक्के मिले हैं जो गांव के ही 15 से 20 लोगों को मिले हैं।

हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन लोगों का दावा है कि ये सिक्के करीब 500 वर्ष पुराने हैं जो पूरी तरह से सोने के सिक्के हैं। खजाना मिलने की खबर से पूरे क्षेत्र में सनसनी है।