
Railway Service Award : रतलाम मंडल के 7 रेलकर्मी विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से सम्मानित!
Ratlam : मुंबई के यशवंत राव चव्हाण प्रतिष्ठान में पश्चिम रेलवे चर्चगेट कार्यालय द्वारा 70वां रेल सप्ताह मनाया गया। जिसके अंतर्गत विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे प्रदीप कुमार द्वारा पश्चिम रेलवे के विभिन्न मंडलों, उत्पादनों एवं निर्माण इकाइयों के कुल 92 अधिकारियों/कर्मचारियों का सम्मान किया गया जिसमें से रतलाम मंडल के 7 रेल कर्मियों को वर्ष 2025 में अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए एफिसियंसी मेडल एवं मेरिट सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे द्वारा पुरस्कृत होने वालों में रतलाम मंडल के कर्मचारियों में सुश्री अंजू कटियार- वरिष्ठ खंड अभियंता (बिजली/डीजल), विद्युत विभाग- दिनेश कुमार मोतीलाल- लोको पायलट (शंटर)-II, विद्युत विभाग- मनीष धोबी, वरिष्ठ खंड- अभियंता (पी-वे), निर्माण विभाग, पियूष जोशी- वरिष्ठ क्लर्क कम टाइपिस्ट, स्थापना विभाग, प्रकाश टेलर- कनिष्ठ अभियंता, यांत्रिक विभाग, राजकुमार साल्या- वरिष्ठ तकनीशियन (सिग्नल), संकेत एवं दूरसंचार विभाग एवं अवधेश कुमार- मुख्य कार्यालय अधीक्षक, स्टोर विभाग रतलाम शामिल हैं।

विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार मिलने पर DRM अश्वनी कुमार ने अधिकारियों/कर्मचारियों को बधाई देते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की हैं कि वो अपने-अपने क्षेत्र के कार्यों को पूरी तन्मयता एवं कर्मठता के साथ करें ताकि मंडल के अधिक से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मंडल, जोनल एवं रेलवे बोर्ड स्तर पर सम्मान प्राप्त हो तथा रतलाम मंडल सतत विकास के पथ पर अग्रसर रहें!





