अंतरिक्ष यात्री शुभ्रांशु शुक्ला रायपुर में, छत्तीसगढ़ में अंतरिक्ष क्रांति की शुरुआत, नवा रायपुर में खुलेगा अत्याधुनिक अंतरिक्ष केंद्र,सीएम साय होंगे शामिल

118

अंतरिक्ष यात्री शुभ्रांशु शुक्ला रायपुर में, छत्तीसगढ़ में अंतरिक्ष क्रांति की शुरुआत, नवा रायपुर में खुलेगा अत्याधुनिक अंतरिक्ष केंद्र,सीएम साय होंगे शामिल

विनोद काशिव की रिपोर्ट 

रायपुर: भारत के प्रतिष्ठित अंतरिक्ष यात्री, अशोक चक्र से सम्मानित एवं भारतीय वायुसेना के वरिष्ठ टेस्ट पायलट ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। गगनयान मिशन के अग्रणी नायकों में शामिल ग्रुप कैप्टन शुक्ला प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी के ब्रांड एंबेसडर के रूप में विद्यार्थियों से संवाद करेंगे और उन्हें अंतरिक्ष विज्ञान में करियर बनाने के लिए प्रेरित करेंगे। अंतरिक्ष केंद्र का लोकार्पण मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की गरिमामयी उपस्थिति में होगा। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव तथा कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहब की विशेष उपस्थिति रहेगी।राज्य में पहली बार अंतरिक्ष यात्री के आगमन के साथ अंतरिक्ष विज्ञान की नई क्रांति की शुरुआत हो रही है।

जिला प्रशासन रायपुर एवं IDYM फाउंडेशन, सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड के सहयोग से प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी का शुभारंभ किया जा रहा है: इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत नवा रायपुर में प्रदेश के पहले अत्याधुनिक अंतरिक्ष केंद्र की स्थापना की गई है, जिसका लोकार्पण 3 फरवरी सुबह 10 बजे, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, राखी नवा रायपुर में किया जाएगा।

यह परियोजना प्रदेश के विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान, उपग्रह तकनीक और आधुनिक स्पेस रिसर्च से सीधेजोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। इस केंद्र के माध्यम से छात्रों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ उपग्रह निर्माण, परीक्षण और संचालन की वास्तविक प्रक्रिया का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा।