Big Action of ACB: अतिरिक्त तहसीलदार और पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

233

Big Action of ACB: अतिरिक्त तहसीलदार और पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चाम्पा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने तहसील कार्यालय में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने अतिरिक्त तहसीलदार करुणा आहेर और पटवारी आयुष ध्रुव को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों अधिकारियों को 35 हजार रुपये घूस लेते हुए पकड़ा गया है।

जानकारी के अनुसार चोरभट्टी धान खरीदी केंद्र के प्रभारी से किसी सरकारी काम के बदले दोनों अधिकारियों ने रिश्वत की मांग की थी। लगातार दबाव और परेशान किए जाने से तंग आकर केंद्र प्रभारी ने इसकी शिकायत एसीबी से की।शिकायत की पुष्टि के बाद ACB ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और आज दोनों अधिकारियों को मौके पर ही घूस की रकम के साथ गिरफ्तार किया।

इस कार्रवाई के बाद तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया। फिलहाल ACB की टीम दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।