Collector Inspects Soil Testing Laboratory : कलेक्टर ने मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला का किया निरीक्षण! 

लापरवाही पर नाराजगी जाहिर करते हुए कारण बताओं सूचना-पत्र जारी करने दिए निर्देश!

210

Collector Inspects Soil Testing Laboratory : कलेक्टर ने मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला का किया निरीक्षण! 

रतलाम : कलेक्‍टर श्रीमती मिशा सिंह बुधवार को कृषि उपज मण्‍डी समिति स्थित मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला का निरीक्षण करने पहुंची थी। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मिट्टी नमूनों लैब में प्राप्‍त होने से लेकर स्‍वाईल हैल्‍थ कार्ड जारी करने तक की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी ली। लेब टेक्निशियन गोपाल ओरा ने बताया कि लैब में मिट्टी नमूना प्राप्‍त होने पर 12 पेरामी‍टर्स पर मिट्टी परीक्षण कर स्‍वाईल हैल्‍थ कार्ड जारी किया जाता है एवं 1 दिन में अधिकतम 50 नमूनों का परीक्षण किया जाता है साथ ही कृषि विस्‍तार अधिकारियों द्वारा लिए गए मिट्टी नमूनों की पोर्टल पर दर्ज जानकारी अनुसार समीक्षा की गई। कृषि विस्‍तार अधिकारियों द्वारा पोर्टल पर दर्ज करने के उपरांत भी मिट्टी नमूनों को परीक्षण हेतु प्रयोगशालाओं को प्रस्‍तुत नहीं करने पर कलेक्‍टर ने नाराजगी जाहिर करते हुए कारण बताओं सूचना-पत्र जारी करने हेतु उप-संचालक, किसान कल्‍याण तथा कृषि विकास को निर्देशित किया।

IMG 20260205 WA0083

कलेक्‍टर श्रीमती मिशा सिंह ने आदेश दिया कि नमूना प्राप्ति दिनांक के साथ ही स्‍वाईल हैल्‍थ कार्ड भेजने का दिनांक भी अंकित किया जाए। नमूना प्राप्ति के पश्‍चात कम से कम समय में परीक्षण करके वरिष्‍ठ कृषि विकास अधिकारियों को उपलब्‍ध कराया जाए। स्‍वाईल हैल्‍थ कार्ड में उर्वरक उपयोग विकल्‍प के साथ ही जैविक प्रोडक्‍ट के उपयोग का विकल्‍प डालने हेतु वरिष्‍ठालय को प्रस्‍ताव भेजा जाए।

कलेक्टर ने पावर हाउस रोड स्थित सब्‍जी मण्‍डी में जैविक हाट लगाने हेतु तैयारियों का जायजा लिया। मंडी सचिव को पूर्ण तैयारी करने हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर ने मंडी में विभिन्‍न दुकानों का निरीक्षण किया तथा मंडी स्थित गोडाउन को उपयोग में लाने हेतु आवश्‍यक निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान उप-संचालक कृषि, मण्‍डी सचिव, वरिष्‍ठ कृषि विकास अधिकारी मौजूद रहें!