Eye Donation : समाजसेवी भगवानलाल राठौर का निधन, सुपुत्र की सहमति से हुआ नेत्रदान!

अब देख सकेंगे 2 लोग दुनिया!

97

Eye Donation : समाजसेवी भगवानलाल राठौर का निधन, सुपुत्र की सहमति से हुआ नेत्रदान!

Ratlam : शहर के दीनदयाल नगर निवासी समाजसेवी भगवानलाल राठौर के निधन के उपरांत उनके सुपुत्र प्रवीण राठौर एवं परिजनों ने समाजसेवी प्रमोद बिंदल, गोपाल राठौर (पतरावाला) एवं कृष्णा सोनी की प्रेरणा से नेत्रदान का निर्णय लिया। नेत्रम संस्था के सदस्य हेमंत मूणत ने बताया कि परिजनों की सहमति प्राप्त होते ही रतलाम मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. अनीता मुथा को सूचना दी गई।

उनके निर्देशन में नेत्र विभागाध्यक्ष डॉ. रिशेन्द्र सिसोदिया के नेतृत्व में नर्सिंग ऑफिसर राजवंत सिंह, विनोद कुशवाह एवं दीपक सेन के सहयोग से नेत्रदान की प्रक्रिया को मध्यरात्रि में पूर्ण किया गया। दिवंगत के निवास स्थान तक मेडिकल टीम को पहुंचाने एवं पुनः मेडिकल कॉलेज ले जाने की संपूर्ण व्यवस्था नेत्रम संस्था के सदस्य शलभ अग्रवाल द्वारा अपने निजी वाहन से की गई। नेत्रदान के दौरान परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने कार्निया लेने की प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से देखा। इस अवसर पर नेत्रम संस्था एवं मेडिकल कॉलेज, शासकीय नेत्र बैंक द्वारा परोपकारी परिवार को प्रशस्तिपत्र प्रदान किया गया तथा उनके मानवीय योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया!