11 तक होगा प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा आवेदन में सुधार

49

11 तक होगा प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा आवेदन में सुधार

भोपाल: मप्र कर्मचारी चयन मंडल शिक्षक प्राथमिक परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में सुधार का एक और सुनहरा मौका दिया है। यह सुधार विशेष रूप से आवेदन के कॉलम 7.7 (आरसीआई विशेष शिक्षा) के लिए है। लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देश पर सुधार की सुविधा 11 फरवरी तक के लिए बढ़ा दी गई है। अभ्यर्थी एमपी आॅनलाइन के माध्यम से अपने फॉर्म में बदलाव कर सकते हैं। मंडल ने स्पष्ट किया है कि जिन उम्मीदवारों के पास डीएलएड विशेष शिक्षा (आरसीआई) की योग्यता है, वे ही इस कॉलम में हां का चुनाव करें। अन्य सभी को नही चुनना होगा। भविष्य की चयन प्रक्रिया इसी जानकारी के आधार पर तय होगी। इसलिए तय तारीख के भीतर त्रुटि सुधारना अनिवार्य है।