Raid on Drugs Factory 80 से अधिक पुलिसकर्मियों ने दी दबिश, 12.5 किलो क्रूड एमडी के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार! 

रात्रि 12 बजे तक जारी रही कार्रवाई, नदी के रास्ते पहुंची थी टीम, जप्त स्टाक 12 करोड़ से अधिक का!

247

Raid on Drugs Factory 80 से अधिक पुलिसकर्मियों ने दी दबिश, 12.5 किलो क्रूड एमडी के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार! 

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के गरोठ क्षेत्र के सुरजना गांव में शनिवार को पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जहां गरोठ डिविजन के 80 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की टीम ने एमडी ड्रग्स बनाने वाली फैक्ट्री पर दबिश दी है। कार्रवाई में करीब 5 थानों की टीम मौजूद रही। कार्रवाई के दौरान मौके से एमडी ड्रग्स बनाने में इस्तेमाल होने वाला केमिकल जिसे क्रूड एमडी कहते हैं मिला। इसका वजन 12.5 किलो ग्राम हैं यहां से जप्त स्टाक की कीमत 12 करोड़ रुपए से अधिक हैं।

 

पुलिस ने फेक्ट्री संचालित कर रहें स्मगलर आरोपी जो सुरजना के ही रहने वाले हैं दीपक सिकलीगर 32, सुमित सिकलीगर 29 को मौके से गिरफ्तार किया है। आबादी क्षेत्र से दूर खेतों के बीच स्थित मकान पर कुछ समय पहले से नशीले पदार्थ बनाने का काम चल रहा था जहां से पुलिस ने गैस भट्टी, स्टील के पाइप, केमिकल से भरे ड्रम जप्त किए हैं। कार्रवाई रात्रि 12 बजे तक चलती रही। यहां से जो केमिकल मिले हैं उनका उपयोग एमडी ड्रग्स तैयार करने में किया जा रहा था। मौके से पुलिस ने केमिकल मिश्रण करने की मशीनें, उपकरण और अन्य सामग्री जप्त की है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले में नेटवर्क, सप्लाई चेन और अन्य सहयोगियों की पड़ताल जारी कर रहीं हैं!