Valentine’s Day: एक कहानी रोज की

83
Valentine's Day

वन्दिता श्रीवास्तव की कविता 

Valentine’s Day: एक कहानी रोज की

WhatsApp Image 2026 02 14 at 14.12.59 1

 तुमने
दिया था
जो फूल
पहली
मुलाकात
मे
संजो के
रखी है
उसकी
सुवास
सुहाग पिटारी
मे
धरे हैं
पराग कण
सिंधौरे
मे
भरती
हूं

images

जब सिन्दूर
से
मांग
आ ही
जाते हो
तुम
श्रृंगार कक्ष
मे
झरे सिन्दूर को
सहेजने के
लिये
प्रभु
जीवन
ऐसे ही
बीते।

वन्दिता श्रीवास्तव 

फाल्गुन की आहट