
Mumbai Drug Case : अंतरराज्यीय ड्रग माफिया, हिस्ट्रीशीटर भय्यू लाला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत?
Mandsaur : एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट, हत्या का प्रयास, डकैती और बलवा जैसे 19 आपराधिक मामलों का 5 हजार रुपए का इनामी तस्कर सुरजनी निवासी वाहिद खान उर्फ भय्यू लाला की बुधवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। भय्यू लाला के तार मुंबई ड्रग्स मामले से जुड़े थे। जिसकी तलाश में मुंबई पुलिस ने पिछले दिनों सुरजनी में दबिश दी थी बता दें कि 11 जनवरी को मुंबई में जब्त हुई 23 ग्राम MD सहित अन्य मामलों में भय्यू लाला फरार चल रहा था। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने बुधवार शाम 7 बजे सुरजनी में दबिश दी लेकिन भय्यू लाला वहां नहीं मिला इसके बाद पुलिस वहां से वापस लौट गई थी। इसके 3 घंटे बाद भय्यू लाला का शव उसके घर से मिला मौत की वजह दम घुटने से बताई जा रही हैं हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। इसके अलावा मृतक भय्यू लाला के परिजनों का कहना है कि पुलिस ने मार-पीट की इस वजह से उसकी मौत हुई हैं। इधर पुलिस का कहना हैं कि दबिश देने जब पुलिस टीम गई थी तब वह नहीं मिला था और टीम लौट आई थी। इसके 3 घंटे बाद उसकी मौत की जानकारी मिली। घटना से आक्रोशित समाजजन सीतामऊ-सुवासरा रोड़ पर विरोध जताने पहुंचे इससे पहले थे।

आपको बता दें कि इससे पहले 13 जनवरी की रात मुंबई की मुब्रा पुलिस ने रतलाम की जावरा पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन कर जिले के 2 तस्कर मनोहर गुर्जर तथा जाजू सुल्तान को गिरफ्तार किया था। मुंबई पुलिस 23 ग्राम ड्रग्स मामले में सुरजनी के भय्यू लाला को पकड़ने आई थी। लेकिन भय्यू लाला पुलिस के हाथ नहीं लगा था और उसके 2 साथियों को पुलिस ने दबोचा था। इसके लगभग 1 महीने बाद भय्यू लाला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई हैं।
क्या कहते हैं एसपी!
परिजनों का लगाया गया आरोप निराधार हैं।
विनोद कुमार एसपी!





