रोटरी क्लब रायपुर वेस्ट द्वारा वोकेशनल एक्सीलेंस अवार्ड सेरेमनी 

159

रोटरी क्लब रायपुर वेस्ट द्वारा वोकेशनल एक्सीलेंस अवार्ड सेरेमनी 

रोटरी क्लब रायपुर वेस्ट के अध्यक्ष रोटेरियन गोपी मथानी एवं सचिव सतीश अग्रवाल ने विज्ञप्ति में बताया कि इस वर्ष के वोकेशनल एक्सीलेंस अवार्ड घोषित किए गए है।

IMG 20260223 WA0042 scaled

वास्तव ये पुरस्कार उन लोगों को दिए जाते है जो अपने अपने क्षेत्र में व्यवसाय में अग्रणी और उच्चतम शिखर पर व्यायसायिक शुचिता बनाए हुए है।

IMG 20260223 WA0044 scaled

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे- डॉ विजय गोयल शिक्षाविद जो कि प्राइवेट यूनिवर्सिटी रेगुलेटरी कमीशन के chaiman है।

इस वर्ष वोकेशनल एक्सीलेंस अवार्ड पाने वाले शहर के महत्वपूर्ण व्यक्तियों में से 1 नीरज बाजपेई (आर्किटेक्ट इंजीनियर ) 2- डॉ सुमन मित्तल जोकि एक कैंसर विशेषज्ञ है,3- नितिन सिंह राजपूत जो कि एक एनजीओ ( कुछ फर्ज हमारा भी ) के डायरेक्टर है 4- डॉ सिंघानिया जो 80 वर्षों से सेवारत उपक्रम हिंदुस्तान मिल मशीनरी एवं इलेक्ट्रिकल स्टोर्स के डायरेक्टर है जिनकी तीसरी पीढ़ी ईमानदारी सेवाभाव से आज तक छत्तीसगढ़ में सेवाएं दे रहे है । 5- सागर गरचा जो टिशू कल्चर में महारत हासिल किए है ।

इस महत्वपूर्ण गरिमा मय कार्यक्रम में रोटरी वेस्ट के सभी पूर्व अध्यक्ष के साथ ही शहर के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

कार्यक्रम में धन्यवाद प्रस्ताव पूर्व अध्यक्ष राजनाथ टंडन द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष विनोद काशिव द्वारा किया गया ।