Ratlam To Get Speed : कैबिनेट मंत्री काश्यप के प्रयासों से RDA को 25 करोड़ का ऋण स्वीकृत!

बहुप्रतिक्षित ट्रांसपोर्ट नगर सहित RDA की अन्य योजनाएं होगी क्रियान्वित!

88

Ratlam To Get Speed : कैबिनेट मंत्री काश्यप के प्रयासों से RDA को 25 करोड़ का ऋण स्वीकृत!

Ratlam : बजट की कमी से अटकी रतलाम विकास प्राधिकरण की योजनाओं को अब गति मिलने वाली है। कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रयासों से हाऊसिंग एंड अर्बन डेव्हलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (हुड़को) ने RDA को 25 करोड़ का ऋण स्वीकृत किया है। इससे बहुप्रतिक्षित ट्रांसपोर्ट नगर सहित आरडीए की अन्य योजनाएं क्रियान्वित होगी।

कैबिनेट मंत्री काश्यप ऋण की इस स्वीकृति के लिए लगातार प्रयासरत थे। उन्होंने शासन के साथ हुड़को को भी पत्र लिखा था। ट्रांसपोर्ट नगर की योजना रतलाम की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिससे शहर के विकास को नई गति मिलेगी और रोजगार के अवसर भी निर्मित होंगे। ट्रांसपोर्ट नगर के साथ-साथ आरडीए की अन्य योजनाएं भी इस ऋण से आगे बढ़ेगी। हुड़को ने RDA के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को लिखे गए 20 फरवरी के पत्र में 25 करोड़ के ऋण की स्वीकृति दी है। हुड़को के अनुसार ऋण का उपयोग केवल संचालन आवश्यकताओं में होगा!