Faag Utsav : श्री टाक महासभा महिला मंडल ने मनाया फागोत्सव, महिलाओं ने दी एक-दूसरे को होली की बधाईयां!

242

Faag Utsav : श्री टाक महासभा महिला मंडल ने मनाया फागोत्सव, महिलाओं ने दी एक-दूसरे को होली की बधाईयां!

Ratlam : अखिल भारतीय श्री टाक महासभा मप्र महिला मंडल ने रविवार को शहर के रामबाग स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित रंगारंग फाग उत्सव मनाया। पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष रमेश टाक व क्षेत्रीय अध्यक्ष संजय टाक, महिला मंडल अध्यक्ष संध्या टाक एवं संपूर्ण कार्यकारिणी ने राधे कृष्णा की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महिला अध्यक्ष और फाग उत्सव में शामिल सभी महिलाओं ने पारंपरिक पोशाकें पहनकर राधा-कृष्ण भजनों पर नृत्य किया फूलों और गुलाल के साथ होली खेली गई।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राधा कृष्ण के रूप में सजे कलाकार की पारंपरिक फाग गीतों की प्रस्तुति रही, जिसने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। महिलाओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। भजनों के साथ ढोलक की जुगलबंदी पर महिलाएं जमकर थिरकती नजर आईं और समूचा परिसर खुशनुमा बन गया।आयोजन का उद्देश्य सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत रखना और महिलाओं के बीच आपसी समन्वय प्रेम और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना रहा। फागोत्सव में प्रदेश के कई शहरों तथा समाज की स्थानीय गणमान्य महिलाएं मौजूद रहीं। जहां महिलाओं ने पारंपरिक अंदाज में फूलों और गुलाल से होली खेलते हुए एक दूसरे को बधाईयां दी!