पिकअप खाई में गिरी, 30 घायल, सगाई कार्यक्रम से लौट रहे थे सभी

109
Tragic Road Accident

पिकअप खाई में गिरी, 30 घायल, सगाई कार्यक्रम से लौट रहे थे सभी

विनोद काशिव की रिपोर्ट

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बुधवार देर शाम 8 बजे एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में पिकअप में सवार 25 से 30 ग्रामीण घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी सगाई कार्यक्रम में शामिल होकर घर वापस लौट रहे थे तभी धरमजयगढ़ मार्ग पर पहाड़ विजयघाट मोड़ के पास पिकअप खाई में पलट गई।

जानकारी के अनुसार, छाल थाना क्षेत्र के ग्राम बंगुरसूता के कंवर समाज के लगभग 25 से 30 लोग सगाई कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पिकअप में कापू थाना क्षेत्र के ग्राम पोढ़ी गए थे। दिन में सगाई के बाद रात 8 बजे वे पिकअप में अपने गांव लौट रहे कापू से धरमजयगढ़ मार्ग पर पहाड़ विजयघाट मोड़ के पास पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इस हादसे में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए कापू अस्पताल भेजा है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।