
Flag March : त्योहारों से पहले रतलाम पुलिस अलर्ट, आदतन गुंडे-बदमाशों पर कड़ी निगरानी, निकाला फ्लैग मार्च!
Ratlam : SP अमित कुमार के निर्देश पर जिले की सैलाना थाना प्रभारी श्रीमती पिंकी आकाश ने आदतन अपराधियों, गुंडा सूची में दर्ज हिस्ट्रीशीटर बदमाशों पर कार्रवाई करते हुए धामनोद चौकी पर 8 हिस्ट्रीशीटर बदमाशों एवं सैलाना थाना पर 15 हिस्ट्रीशीटर बदमाशों को थाने पर बुलाकर गुंडा परेड कराई गई। गुंडा परेड के दौरान अनुविभागीय अधिकारी एवं थाना प्रभारी द्वारा थाने के गुंडा रजिस्टर में दर्ज गुंडे, हिस्ट्रीशीटरों को किसी भी अवैधानिक गतिविधियों का हिस्सा नहीं बनने की समझाइश देकर सभी को हिदायत दी गई कि प्रत्येक माह की 1 तारीख को थाना पर हाजिरी देंगे। कही भी बाहर मजदूरी करने जाएंगे तो इसके संबंध में सूचना थाना पर देनी होगी। पुलिस ने 2 दिनों में कुल 23 हिस्ट्रीशीटर बदमाशों की गुंडा परेड करवाई।

एसडीओपी ने चेक रोल कॉल कर थाना स्टाफ को दिए दिशा-निर्देश!
एसडीओपी सैलाना श्रीमती नीलम बघेल ने सैलाना थाना पहुंचकर चेक रोल कॉल बजवाया तथा आगामी त्योहारों होली, धुलेंडी, रंगपंचमी, रमजान आदि को लेकर सैलाना नगर के प्रमुख मार्गों पर सैलाना पुलिस द्वारा फ्लैगमार्च निकाला। फ्लैगमार्च में एसडीओपी सैलाना श्रीमती नीलम बघेल, थाना प्रभारी सैलाना पिंकी आकाश, चौकी प्रभारी धामनोद उप-निरीक्षक आनंद बागवान सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहें!






