Weather Update: MP में गड़बड़ा रहे मौसम अनुमान, दक्षिण भारत में बारिश की संभावना

125

Weather Update: MP में गड़बड़ा रहे मौसम अनुमान, दक्षिण भारत में बारिश की संभावना

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

MP में मौसम अनुमान भी गड़बड़ा रहे हैं। मार्च महीने लगते ही गर्मी का अहसास तो होने लगा है लेकिन मौसम अनुमान को लेकर कई मौसम साइड पर ही भिन्नता है। मध्य प्रदेश की बात करें तो यूँ अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक चल रहा है लेकिन टाइम एंड डेट का अनुमान 32 से 34 और मार्च महीने में ही 40 डिग्री तक जाने का अनुमान है। Weather25.com का अनुमान तो इंदौर भोपाल में एक सप्ताह में ही 34 से 39 डिग्री बता रहा है। ऐसा ही अनुमान एक्यूवेदर का भी है। लेकिन ये अनुमान गड़बड़ा रहे हैं क्योंकि पश्चिमी हवाओं का रुख सीधे मध्य प्रदेश की ओर भी चल रहा है जिससे प्रदेश में आज से छितरे बादल छाए हैं, इससे तापमान में वृद्धि एकदम से नजर नहीं आती है। ये बादल अगले 3 दिन नजर आ सकते हैं इसलिए प्रदेश में अभी तापमान 30/31 के आसपास ही चलने की उम्मीद है।

उत्तर भारत में पश्चिमी हवाओं संग बादलों का प्रवाह पंजाब तक बढ़ गया है, हालांकि बारिश की संभावना नहीं है लेकिन दिन में हल्की गर्मी तो रात को ठंड रहेगी। अगले 4 दिन में कश्मीर में भी बादल छाएंगे, बारिश का अनुमान अगले सप्ताह से हो सकता है। हल्के बादल हिमाचल प्रदेश में रहेंगे। उत्तराखंड में मौसम साफ रहेगा, लद्दाख में आज भी बर्फबारी का अनुमान है। अगले सप्ताह से तेज बर्फबारी।का अनुमान है।

दक्षिण भारत में बारिश की संभावना बढ़ गई है। पूर्वी हवाओं का रुख पश्चिम में होने से केरल तमिलनाडु में बारिश का अनुमान जल्दी है। चेन्नई में भी बादल छाएंगे और बारिश की संभावना अगले 72 घंटों में रहेगी।