नौगांव हॉस्टल में करंट से छात्र की मौत: वाटर कूलर से पानी पीते समय लगा झटका

154

नौगांव हॉस्टल में करंट से छात्र की मौत: वाटर कूलर से पानी पीते समय लगा झटका

छतरपुर: छतरपुर जिले के नौगांव में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे एक छात्र की वाटर कूलर से करंट लगने के कारण दर्दनाक मौत हो गई। घटना रविवार दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है।

मृतक की पहचान रीवा जिले के चिल्ला खुर्द निवासी 18 वर्षीय राज तिवारी के रूप में हुई है, जो नौगांव स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में फर्स्ट ईयर का छात्र था। वह नवीन हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था।

जानकारी के अनुसार, राज पढ़ाई के बाद पानी पीने के लिए हॉस्टल में लगे वाटर कूलर के पास गया। जैसे ही उसने पानी लेने की कोशिश की, कूलर में करंट आ गया और वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा। साथी छात्रों ने उसे तुरंत नौगांव अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही कॉलेज प्राचार्य रामेश कुमार गोस्वामी ने मृतक के परिजनों को जानकारी दी। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर मामला विद्युत सफ्लाई और सर्वसिंग में लापरवाही का प्रतीत हो रहा है।

-कल से आ रहा करंट..

वहीं हॉस्टल में रहने वाले छात्रों का आरोप है कि उन्होंने पहले ही स्टाफ को शिकायत दी थी कि वाटर कूलर के पास करंट आ रहा है। इसके बावजूद समय रहते सुधार नहीं कराया गया। बाबजूद लापरवाही बरती गई और घटना घट गई।

प्यून माधव प्रसाद के मुताबिक शनिवार कल शाम से वॉटर कूलर से करंट आ रहा था।

-मैकेनिकल में फर्स्ट ईयर का छात्र..

जानकारी के मुताबिक राज तिवारी रीवा (मैकेनिकल में फर्स्ट ईयर) का छात्र था जो रीवा जिले के चिल्ला खुर्द का रहने वाला था।

छात्रों का कहना है कि यदि शिकायत पर ध्यान दिया जाता तो यह हादसा टल सकता था। घटना के बाद कॉलेज और हॉस्टल परिसर में शोक का माहौल है।

वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और विद्युत व्यवस्था की तकनीकी जांच भी कराई जाएगी।