
IPS पदम विलोचन शुक्ला बने बड़वानी के SP
भोपाल: भारतीय पुलिस सेवा में 2016 बैच के अधिकारी पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर पदम विलोचन शुक्ला को राज्य सरकार ने आज बड़वानी का नया एसपी नियुक्त किया है।
बता दें कि बड़वानी के एसपी का पद पिछले कई दिनों से खाली पड़ा हुआ था। जनवरी अंत में SP जगदीश डाबर रिटायर हुए तब से यहां किसी की पद स्थापना नहीं हो पाई थी।

माना जा रहा है कि कल बड़वानी में कृषि कैबिनेट को देखते हुए राज्य सरकार ने आज यह पदस्थापना की है।
पदम विलोचन शुक्ला इसके पूर्व झाबुआ में SP के रूप में सफलतापूर्वक कार्य कर चुके हैं।



