WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

भोपाल में DCP के 3 पद अब भी खाली, नहीं मिल रहे IPS अफसर

271
IPS Postings

भोपाल में DCP के 3 पद अब भी खाली, नहीं मिल रहे IPS अफसर

भोपाल:राजधानी भोपाल में अब भी DCP के तीन पद खाली पडे हुए हैं। जबकि अब कुछ दिन पहले IPS की तबादला सूची जारी हो चुकी है, लेकिन भोपाल आने के लिए कोई भी आईपीएस अफसर तैयार नहीं हैं। ऐसे में ट्रैफिक, जोन वन-1 और इंटेलीजेंस डीसीपी के पद खाली हैं। इसलिए अब जूनियर आईपीएस अफसरों को भोपाल लाने की कवायद में पुलिस मुख्यालय लगा हुआ है।
दरअसल ट्रैफिक DCP अप्रैल माह में रिटायर हो चुके हैं, और अब जोन-1 लंबे समय से खाली है। इसके अलावा आईपीएस अफसर सोनाक्षी सक्सेना के सीहोर एसपी बनने के बाद यह पद भी खाली हो गया है। अब ऐसा माना जा रहा है जल्द ही शासन एक बार फिर आईपीएस सूची जारी करेगा, लेकिन इसमें सबसे बड़ी समय आ रही है कि भोपाल में आईपीएस अफसरों की तैनाती। क्योंकि अब जूनियर आईपीएस अफसर भी भोपाल आने को तैयार नहीं है। बताया जाता है कि आईपीएस अफसर कमिश्नर सिस्टम में डीसीपी का पद लेकर काम नहीं करना चाहते।
कमिश्नर डीजीपी से मांग चुके हैं अफसर
भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार कई बार डीजीपी से खाली पडे पदों के लिए डीसीपी भेजने की मांग कर चुके हैं। इससे पहले जोन-3 लंबे समय से खाली था। जिसकी कमान जोन-4 डीसीपी को दी गई थी। इसके अलावा ट्रैफिक डीसीपी का पद खाली हुए भी, करीब सप्ताहभर गुजर चुका है। जबकि डीसीपी ट्रैफिक का पद काफी महत्वपूर्ण है। बताया जाता है कि इस बार प्रमोटी आईपीएस अफसर को भोपाल लाने की तैयारी चल रही है।
अब डीसीपी क्राइम भी हटाए जा सकते हैं
सूत्रों ने बताया कि अब डीसीपी क्राइम अखिल पटेल को भी हटाया जा सकता है। उन्हें या तो रेल एसआरपी या फिर पुलिस मुख्यालय भेजा सकता है। चूंकि उनके जाने से डीसीपी क्राइम का पद भी खाली हो जाएगा। इसके लिए उनका नाम पिछली तबादला सूची में नहीं था, लेकिन अब बताया जा रहा है कि जल्द ही दूसरी आईपीएस भी जारी होने वाली है। जिसमें डीसीपी क्राइम का नाम भी शामिल है।