
Memorandum Submitted to the Divisional Railway Manager : कैशलेस रिजर्वेशन काउंटर बंद करने डीआरएम को सौंपा ज्ञापन, की विस्तृत चर्चा!
Ratlam : विगत 20 वषों से कार्यरत रेलकर्मी एवं सेवानिवृत्त रेलवे पेंशनरों को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में दी गई कैशलेश सुविधा को बंद किए जाने के कारण आल इंडिया रेलवे पेंशनर वेलफेयर फेडरेशन द्वारा मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार को ज्ञापन सौंपते हुए विस्तार से चर्चा करते हुए वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई इस पर DRM विचार करते हुए हल खोजने की बात कही उन्होंने कहा कि कैशलेस काउंटर बंद करने के पीछे मुख्य कारण ऑनलाइन बुकिंग 90% होना, फॉर्म में बहुत कमी, डीआरएम कार्यालय से स्टेशन ऑफिस की दूरी बहुत ही कम, ऑन ड्यूटी और सेवानिवृत्त कर्मचारी का ऑनलाइन बुकिंग करना आदि मुख्य हैं।
एसोशिएशन मंडल अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र व्यास ने कहा कि मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के आस-पास कॉलोनी में रेलकर्मी एवं सेवानिवृत्त रेलवे पेंशनर और उनके परिवारजन निवास करते हैं। नजदीक होने से उनका आसानी से रिजर्वेशन हो जाता था और किसी को भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। यह बात सत्य है कि कमी जरूर आई है लेकिन उसकी वैकल्पिक व्यवस्था में उसे आधा दिन कैशलैस काउंटर खोल दिया जाए या कैशलैस और केस काउंटर दोनों चालू किया जा सकें। स्टेशन पर भी स्टेशन परिसर में पार्किंग रेलवे पेंशनर्स के लिए निःशुल्क किया जाए। इस डीआरएम अश्विन कुमार ने सोहार्दपूर्ण वातावरण में चर्चा की और कहा कि विचार करेंगे।
इसके साथ-साथ रेलवे अस्पताल में सुविधाओं पर भी चर्चा हुई इस डीआरएम ने कई उदाहरण दिए और कहा कि दुसरो को भी इन बातों के लिए जागरूक करें उन्होंने कहा कि हमें सुविधाओं को भी ध्यान में रखें और सुविधा देने वालों का भी ध्यान रखना चाहिए। इस मामले को लेकर प्रतिनिधी मंडल वाणिज्य प्रबंधक हिना केवलरमानी को भी ज्ञापन दिया और निवेदन किया कि रेल्वे पेंशनरों की भलाई को लेकर समस्याओं पर आप सकारात्मक सोच के साथ निर्णय करें। एसोशिएशन मंडल अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र व्यास, वरिष्ठ सलाहकार एवं पूर्व वेस्टर्न रेलवे एम्पलाई यूनियन के मंडल मंत्री रामखेलावन कुमायूं, देवेन्द्र वर्मा, सुधीरकांत दुबे, संतोष कुमार सोनी, दशरथ शर्मा तथा यू एल जायसवाल आदि मौजूद थे!




