दिल्ली में गर्मी ने बनाया नया रिकॉर्ड,पिछले 50 सालों में मार्च के पहले सप्ताह का सबसे अधिक तापमान

115

दिल्ली में गर्मी ने बनाया नया रिकॉर्ड,पिछले 50 सालों में मार्च के पहले सप्ताह का सबसे अधिक तापमान

नई दिल्ली: दिल्ली और एनसीआर में गर्मी ने नया रिकॉर्ड बनाया है। पिछले 50 सालों में मार्च के पहले सप्ताह का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है।

दिल्ली-एनसीआर में मार्च की शुरुआत में ही गर्मी ने नया रिकॉर्ड गर्मी बना दिया है। शनिवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह पिछले 50 सालों में मार्च के पहले सप्ताह का सबसे अधिक तापमान है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार राजधानी में रिकॉर्डतोड़ गर्मी पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

दिन के साथ ही अब रात भी तेजी से गर्म होने लगी है। सुबह और रात के समय पड़ने लगी हल्की ठंड भी लगभग समाप्त हो चुकी है। रात का पारा 19 डिग्री के करीब पहुंच गया है। लगातार बढ़ते तापमान ने मौसम विशेषज्ञों की चितांएं भी बढ़ा दी हैं।

*आज दिल्ली में कैसा मौसम रहेगा*

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-NCR में आज मौसम साफ रहेगा। सुबह से ही धूप खिली रहेगी और दिन चढ़ने के साथ ही सूरज की तपिश भी बढ़ेगी। जिससे दिन में तेज गर्मी महसूस हो सकती है। तेज धूप के कारण शाम तक मौसम गर्म बना रह सकता है। जिसके बाद तापमान में गिरावट होगी। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जा सकता है।