
विश्व क्रिकेट में भारत ने मचाया तहलका, 124 दिनों में भारत की झोली में आए विश्व कप के 4 ख़िताब
विपिन नीमा की विशेष रिपोर्ट
इंदौर: अहमदाबाद में कल रात T20 वर्ल्ड कप जीतने के साथ ही विश्व क्रिकेट में भारत ने तहलका मचा दिया है। वैसे पिछले 124 दिनों में भारत की झोली में विश्व कप के 4 ख़िताब आए हैं।
भारत की विभिन्न वर्गों
की टीमों का ख़िताबी
सफर इस प्रकार रहा:
▪️ _पहला ख़िताब महिलाओ ने जीता_
▪️ _दूसरा ख़िताब दिव्यांग महिलाओ ने जीता_
▪️ _तीसरा ख़िताब अंडर 19 की टीम ने जीता_
▪️_चौथा ख़िताब सूर्या की टीम इंडिया ने जीता_
भारतीय क्रिकेट टीम ने विश्व क्रिकेट में धूम मचा रखी है।
3 नवंबर 2025 से 8 मार्च 2026 यानी 124 दिनों में टीम इंडिया की सीनियर, जूनियर, महिला और दिव्यांग टीमों ने विश्व कप जीतकर देश का नाम रोशन किया। कल रात अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया ने T20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलेंड को हराकर चौथा कप अपनी झोली में डाला।
*ऐसा रहा टीम इंडिया की खिताबी जीतों का सफर*
———————————–
*🏆 पहला कप* –
*(महिला )*
———————————–
▪️*3 नवंबर 2025*
*डीवाई पाटिल* *स्टेडियम मुंबई*
फाइनल मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर अपना पहला ऐतिहासिक आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप (ODI) खिताब जीता।
———————————–
*🏆 दूसरा कप*
*( दिव्यांग महिला )*
—————————
*▪️23 नवंबर 2025*
*कोलंबो, श्रीलंका*
श्रीलंका में आयोजित पहला ब्लाइंड विमेंस टी20 वर्ल्ड कप (Blind Women’s T20 World Cup 2025) भारतीय महिला टीम ने जीता है।
———————————–
*🏆 तीसरा कप*
*( अंडर 19 )*
———————————–
▪️ *6 फरवरी 2026*
*हरारे स्पोर्ट्स क्लब,*
*हरारे, जिम्बाब्वे*
आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर रिकॉर्ड छठी बार यह खिताब अपने नाम किया
———————————–
*🏆 चौथा कप*
*(प्रमुख टीम)*
———————————–
*8 मार्च 2026*
*नरेंद्र मोदी स्टेडियम*
*अहमदाबाद*
भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर टी20 विश्वकप अपने नाम कर लिया। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से बुरी तरह से हराया।





