
तमंचे की नोक पर मोबाइल शोरूम में लाखों की लूट,CCTV में कैद हुई वारदात
अलीगढ़ के गांधी पार्क थाना अंतर्गत छर्रा अड्डा पुल के बराबर मोबाइल शोरूम है। दो नकाबपोश बदमाश शोरूम में घुस गए और तमंचे के बल पर 2.24 लाख रूपये की लूट की। लूट की सूचना पर सीओ द्वितीय थाना पुलिस के साथ शोरूम पहुंचे और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। साथ ही आस-पास के इलाके के भी सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए।
जानकारी के अनुसार, घटना थाना गांधी पार्क क्षेत्र के छर्रा अड्डा पुल के पास की है. यहां 2 बदमाश अचानक दुकान में घुसकर तमंचा दिखाकर शोरूम कर्मचारियों को धमकाने लगे, फिर गल्ले में रखे रुपये निकाल लिए और वहां मौजूद लोगों को डरा धमकाकर फरार हो गए. बताया जा रहा है.
बदमाश करीब 2 लाख 24 हजार रुपये लूट ले गए.शोरूम मालिक प्रशांत वार्ष्णेय और शोरूम के पार्टनर भरत ने बताया कि बदमाश अचानक दुकान में घुसे और तमंचा दिखाकर सभी को धमकाने लगे. उन्होंने गल्ले में रखे रुपये निकाल लिये. बदमाशों ने उन्हें डराने के लिए मारने की कोशिश भी की. घटना के समय उनके बड़े भाई और पिता भी दुकान में मौजूद थे.
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी द्वितीय कमलेश कुमार थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शोरूम और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनीं शुरू कर दी है.
थाना गांधी पार्क सीओ कमलेश कुमार ने बताया कि बदमाश गल्ले में रखे रुपये निकालकर फरार हुए हैं. बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. सर्विलांस टीम को भी लगाया गया है. जल्द ही कार्रवाई की जाएगी.





