
CG में IAS चंदन कुमार को महत्वपूर्ण अतिरिक्त प्रभार, तीर्थराज अग्रवाल अतिरिक्त प्रभार से मुक्त
विनोद काशिव की रिपोर्ट
रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज एक आईएएस अधिकारी को महत्वपूर्ण अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया वही एक अन्य अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया।
छत्तीसगढ़ राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा में 2011 बैच के अधिकारी विशेष सचिव वित्त और संचालक बजट, मुख्य कार्यपालन अधिकारी नया रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस संबंध में राज्य शासन ने आदेश जारी कर दिए हैं।

राज्य शासन में एक अन्य आदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी तीर्थराज अग्रवाल को उपसचिव धार्मिक एवं धार्मिक न्यास विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया है।





