
लावारिस ट्रक ने 50 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब मिली, सोयाबड़ी प्रिंट वाले प्लास्टीक के कट्टै के नीचे जमा अवैध शराब जप्त – प्रकरण दर्ज़ कर आरोपियों की तलाश जारी
मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट
मंदसौर । पुलिस टीम को मुखबिर की सूचना पर बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जप्त करने में सफलता मिली है , लावारिस खड़े ट्रक में अवैध शराब का जखीरा मिला यह जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम से शुक्रवार शाम को दी गई ।
बताया गया कि मंदसौर जिले के नाहरगढ़ थाना पुलिस ने मुखबिर सूचना पर रुपनी कचनारा आम रोड फतेहगढ पुलिया के पास एक लावारिस खड़ा GJ 16 AU 7576 नंबर प्लेट लगा एक ट्रक खडा हुआ था जिसमे प्लास्टीक के कट्टो मे कुछ सामान भरा हुआ था। पुलिस ने वाहन के चालक की तलाश आसपास की नही मिला, ट्रक के केबिन की तलाशी ली केबिन मे फिटनेस सर्टीफिकेट, गुड्स परमिट, बीमा पालीसी, पी यु सी की प्रतिया मिली कोई आपत्तीजनक वस्तु नही मिली जब ट्रक के डाले मे चढकर देखा तो सफेद प्लास्टीक के सोया बडी के कट्टै भरे हुये थे जिन्हे हटाने पर नीचे शराब की पैटीया भरी हुई मिली, ट्रक मे भरे प्लास्टीक के सफेद रंग के कट्टो को नीचे उतारा जिन पर दीप ज्योती सोया बडी प्रिंट है जो कुल 103 दीप ज्योती सोया बडी के प्लास्टीक के कट्टे को नीचे रखी अग्रेजी शराब की पेटीयो को नीचे ऊतरवाकर चैक व गिनती की गयी तो सम्पूर्ण शराब 3 50 बॉक्स शराब किमती करीब 50 लाख रुपये मानी जा रही है। ट्रक भी जप्त किया गया
पुलिस अधीक्षक के निर्देश अनुसार ट्रक एवं जो डॉक्यूमेंट्स जप्त किए गए हैं उस आधार पर आरोपियों तक पहुंच जाएंगे और इस मामले में शीघ्र खुलासा होगा ।





