
मंदसौर थाना कोतवाली के अवैध मादक पदार्थ एमडी के प्रकरण मे 1 और आरोपी गिरफ्तार
मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट
मंदसौर । जिले में मादक द्रव्य पदार्थों अफ़ीम डोडाचूरा और एमडी ड्रग मामले में थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम ने गहराई से प्रभावी कार्यवाही करते हुए रविवार को एमडी ड्रग मामले में एक ओर आरोपी को नगर के पास खिलचीपुरा से गिरफ्तार किया है । बीते सप्ताह 500 ग्राम से अधिक मात्रा में मैफेड्रन सहित आरोपी पकड़े गए थे अबतक इस मामले में कुल 6 आरोपी पुलिस हिरासत में जेल भेजे गए हैं । थाना प्रभारी के मुताबिक अन्य संलिप्त लोगों की तलाश जारी है।
कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुये दिनांक 07- मई को थाना कोतवाली पुलिस के द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वालो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुये आरोपी इमरान पिता मीरगुल उर्फ बंटी पठान उम्र 25 साल निवासी ग्राम दावतखेडी मंदसौर के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 500 ग्राम एमडी व 500 अफीम जप्त किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया था एवं थाना शहर कोतवाली पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18,22,29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया जाकर अनुसंधान मे लिया गया ।
मन्दसौर पुलिस टीम ने उक्त प्रकरण में आरोपी इमरान पठान से प्रारंभिक पूछताछ की जाकर आरोपी का 7 दिवस का पुलिस रिमांड पुलिस के द्वारा प्राप्त किया गया उक्त प्रकरण मे आरोपी इमरान से पूछताछ के दौरान घटना से संबधित अन्य आरोपीयों के बारे मे जानकारी दी थी। जानकारी अनुसार प्रकरण मे पुलिस के द्वारा पूर्व में अनेक आरोपियो की भूमिका के संबध में जानकारी देते हुये अपराध में उनकी संलिप्तता की जानकारी दी थी। जिस पर कोतवाली पुलिस द्वारा 04 अन्य आरोपीयों 01-महावीर पिता रामसिह चोहान जाति राजपूत उम्र 45 साल निवासी शनि विहार कोलोनी, 02-सादिक पिता शाकिर गढवी मुल्तानी उम्र 26 साल निवासी नरसिहपुरा मंदसोर, 03- सलमान पिता अनवऱ शाह उम्र 29 साल निवासी श्रृंगार गली 04- शाकिर उर्फ चेला पिता शब्बीर उर्फ बाबु खा मेवाती उम्र 61 साल निवासी मदारपुरा चांदनी चौक मंदसौर को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ओर न्यायालय द्वारा सभी गिरफ्तार आरोपियो को जेल भेजा गया ।
उक्त प्रकरण में मुख्य आरोपी से की गई पूछताछ के क्रम में कोतवाली पुलिस दवारा कार्यवाही करते हुये आरोपी असलम हुसैन पिता अख्तर हुसैन उम्र 43 साल नि खिलचीपुरा मंदसौर को गिरफ्तार कर जेल भेजने बाबत न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
सीटी कोतवाली थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि सिंथेटिक ड्रग एमडी सहित अवैध मादक द्रव्य पदार्थों तस्करी में पूरी गैंग लिप्त है और पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में शामिल लोगों के नाम बताएं हैं उनके बारे में जानकारी निकाल कर अलग अलग स्थानों से इस मामले में अबतक 6 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है उक्त प्रकरण मे अन्य अनेक आरोपी है जिनकी भी गिरफ्तारी किया जाना शेष है। अनुसंधान जारी है। सधन विवेचना की जा रही है और शीघ्र अन्य आरोपियों को पकड़ा जाएगा इनके अंतरप्रांतीय लिंक भी सामने आए हैं ।
पुलिस की उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राठौर थाना प्रभारी कोतवाली व सिटी कोतवाली पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।





