
जयपुर की सुश्री राशि पारीक को वनस्थली विद्यापीठ में स्वर्ण पदक के साथ मिली एम टैक की डिग्री
मंदसौर से वरिष्ठ पत्रकार डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट
मंदसौर । विश्व की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान वनस्थली विद्यापीठ में आयोजित 42वें दीक्षांत समारोह में जयपुर निवासी पारीक समाज प्रमुख एवं वरिष्ठ समाज सेवी स्व. श्री सत्यनारायण पारीक एवं स्व. श्री देवी नारायण पारीक की पौत्री एवं श्रीमती गीतांजलि पारीक श्री मनीष पारीक की सुपुत्री सुश्री राशि पारीक को कम्प्यूटर साइंस में एम टैक प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने एवं प्राविण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर डिग्री प्रदान कर सम्मानित किया गया
14 मार्च शनिवार को आयोजित वृहद समारोह में राष्ट्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी फोरम भारत सरकार के अध्यक्ष प्रो. अनिल डी सहस्त्रबुद्धे के कर कमलों से यह उपाधि और स्वर्ण पदक प्राप्त किया ।

इस अवसर पर वनस्थली विद्यापीठ वाइस चांसलर शिक्षाविद श्रीमती ईना आदित्य शास्त्री , श्री अंशुमान शास्त्री, विद्यापीठ ट्रस्ट कोषाध्यक्ष श्रीमती सुधा शास्त्री , डायरेक्टर श्री सिद्धार्थ शास्त्री एवं विशिष्ट जन मंचासीन रहे ।
उल्लेखनीय है कि सुश्री राशि पारीक की एम टैक डिग्री के दौरान इंटर्नशिप जुलाई 24 से अप्रैल 25 तक इसरो संस्थान के देहरादून केंद्र पर संपन्न हुई और वर्ष 2025 की परीक्षा में उन्हें वनस्थली विद्यापीठ की मैरिट लिस्ट में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ ।

ज्ञातव्य है कि महिला शिक्षा के क्षेत्र में सन 1935 से स्थापित विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थान वनस्थली विद्यापीठ द्वारा संचालित स्व. श्री तुषार मूर्ति पाण्डेय स्वर्ण पदक सम्मान वर्ष 2025 का जयपुर की प्रतिभावान युवती सुश्री राशि पारीक को प्रदान किया गया ।
सुश्री राशि पारीक की विशिष्ट उपलब्धि पर श्री प्रभुनारायण पारीक श्री वेद प्रकाश पारीक श्री कालुराम पारीक श्री चन्द्र प्रकाश पारीक श्री मनोज पारीक मालवा पारीक परिषद संभागीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ घनश्याम बटवाल , अतुल पारीक अंशुमान पारीक अजीत पारीक पवन पारीक प्रतीक पारीक अभिजीत पारीक विकास पारीक महेन्द्र पुरोहित ललित बटवाल गोपाल गुरु शरद चन्द्र पारीक महेन्द्र कुमार जोशी विकास शर्मा निर्मल शर्मा कैलाश व्यास विवेक बटवाल भूपेंद्र व्यास लक्ष्मीनारायण पारीक रमेश पारीक भूषण पंडित सुरेन्द्र व्यास अभिषेक बटवाल गोविन्द व्यास रोहित व्यास ऋषभ बटवाल लक्ष्मीकांत पारीक मोहन प्रकाश कंथारिया पवन पारीक कैलाश त्रिवेदी कुणाल त्रिवेदी ब्रजेश जोशी कौशल त्रिवेदी सहित अन्य सामाजिक सांस्कृतिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने बधाई दी ओर उज्जवल भविष्य के प्रति शुभकामनाएं दी है ।





