India’s World Cup Victories : विश्व कप में भारत की विजय होने पर सर्व ब्राह्मण महिला मंडल ने भगवान चौमुखा महादेव का अभिषेक कर लिया धर्मलाभ!

103

India’s World Cup Victories : विश्व कप में भारत की विजय होने पर सर्व ब्राह्मण महिला मंडल ने भगवान चौमुखा महादेव का अभिषेक कर लिया धर्मलाभ!

Ratlam : शहर के बागडों का वास स्थित अगर जी के मंदिर परिसर में सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती कौशल्या त्रिवेदी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर श्री सनातन धर्म सभा की और से चमत्कारी प्राचीन श्री चौमुखा महादेव का अभिषेक कर गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित क्रिकेट के विश्व कप में भारत को विजयश्री प्राप्त होने पर भगवान चौमुखा महादेव का आभार व्यक्त किया गया। विश्व कप फाइनल मैच के पूर्व सनातन धर्म सभा ने विजय की कामना से एक अभिषेक किया था।

 

आयोजित इस विशेष अभिषेक के अवसर पर सनातन धर्म सभा अध्यक्ष अनिल झालानी व सनातन धर्म सभा महिला मंडल पूर्व अध्यक्ष श्रीमती राखी व्यास द्वारा श्रीमती कौशल्या त्रिवेदी को पुष्पगुच्छ भेंटकर जन्मदिन की बधाई दी तथा अभिषेक के यजमान बनने पर त्रिवेदी परिवार को धन्यवाद दिया। नित्य अभिषेक आयोजन की श्रृंखला में रविवार को मंदिर परिसर में उपस्थित सभी भक्तजनों ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे झंडे के तले भारत माता की जय तथा हर-हर महादेव के जयकारों के साथ सनातन धर्म तथा राष्ट्र को मजबूत करने का संकल्प लिया।

श्री सनातन धर्म सभा अध्यक्ष अनिल झालानी, ओमप्रकाश त्रिवेदी, कौशल किशोर द्विवेदी, प्रवीण उपाध्याय, सुभाष शर्मा, राम प्रसाद व्यास, गजेन्द्र पंड्या, सुरेश दवे, कुलदीप त्रिवेदी, श्रीमती राखी व्यास, श्रीमती रजनी उपाध्याय श्रीमती सुधा शर्मा, श्रीमती रानू त्रिवेदी, श्रीमती साधना पंड्या, श्रीमती सुनीता शर्मा, श्रीमती शांता दुबे, श्रीमती भावना शर्मा, श्रीमती नीता पंड्या, श्रीमती अर्चना शर्मा सहित अनेक भक्तजनों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। पंडित हेमंत उपाध्याय द्वारा संपन्न कराए गए। अभिषेक में समिति संयोजक जुगल पंड्या तथा सनातन धर्म सभा के सदस्य प्रहलाद सोलंकी का सराहनीय सहयोग रहा!