First Humanoid Robot Arrested;महिला को देख बेकाबू हुआ रोबोट, लगा छेड़ने,दुनिया का पहला रोबोट गिरफ्तार!

239

First Humanoid Robot Arrested;महिला को देख बेकाबू हुआ रोबोट, लगा छेड़ने,दुनिया का पहला रोबोट गिरफ्तार!

Viral Video: चीन के माकउ का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि एक महिला को देखते ही रोबोट बेकाबु हो जाता है। फिर कुछ करता है कि उसे पुलिस अपने साथ पकड़कर ले गई। 

चीन के मकाउ (Macau) में एक ऐसी घटना घटी है, जिसने लोगों को हैरत में डाल दिया है.रोबोट इंसानों की जगह काम कर रहे हैं इसकी चर्चा तो हर जगह हो रही है। मगर अब एक ऐसा मामला सामने आ रहा है, जहां ह्यूमनॉइड रोबोट को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। चीन के मकाऊ में रोबोट ने कथित तौर पर एक 70 वर्षीय महिला को डरा दिया था। महिला पटाने में लोक येउंग फा युएन आवासीय परिसर के पास टहल रही थी। जब महिला अपना फोन देख रही थी तभी Unitree G1 मॉडल का रोबोट अचानक महिला के पीछे आ कर रुक गया। रोबोट को देखते ही महिला घबरा गई और उस पर जोर से चिल्लाई। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

 

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बुजुर्ग महिला रोबोट पर चिल्लाते हुए और अपना बैग लहराते हुए नजर आ रही है, वहीं रोबोट बार-बार अपने दोनों हाथों को हवा में उठा कर हिला रहा है। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची और वीडियो में नजर आ रहा है कि पुलिस अधिकारी उस छोटे रोबोट को वहां से ले गए, क्योंकि कथित तौर पर उसने एक 70 वर्षीय महिला को चौंका दिया था, क्योंकि उन्हें लगा कि रोबोट उनका पीछा कर रहा था। महिला रात में करीब 9 बजे एक आवासीय परिसर के बाहर अपना फोन देखने के लिए रुकी थी। जैसे ही पीछे मड़कर देखा तो रोबोट ठीक उनके पीछे खड़ा है। पुलिस ने बताया कि रोबोट सिर्फ रास्ते पर रुका हुआ था और पैदल चलने वालों के हटने का इंतजार कर रहा था। लेकिन रोबोट के अचानक नजर आने की वजह से महिला को डर लग गया।

पुलिस ने हटाया रोबोट

वीडियो में दो पुलिस अधिकारी Unitree G1 ह्यूमनॉइड रोबोट को ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने रोबोट को औपचारिक तौर पर गिरफ्तार नहीं किया गया था, बल्कि उसे वहां से हटाकर उसके ऑपरेटर को सौंप दिया गया। अधिकारियों को रोबोट के ऑपरेटर को चेतावनी भी दी कि सार्वजनिक स्थानों पर रोबोट का उपयोग करते हुए ज्यादा सावधान रहना चाहिए। दरअसल रोबोट की टेस्टिंग एक एजुकेशन सेंटर द्वारा की जा रही था। यूनिट्री जी1 रोबोट एक कर्मशियल ह्यूमनॉइड रोबोट है जिसकी लंबाई करीब 4 फीट है। इस रोबोट में एडवांस ऑब्स्टेकल अवायडेंस सिस्टम और डेप्थ कैमरे दिए गए हैं। इस रोबोट को प्रमोशनल और एजुकेशन उद्देश्यों के लिए डिजाइन किया गया है।