
Lucknow University: लखनऊ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर-‘डार्लिंग तुम्हारे लिए पेपर आउट किया, आकर मिलो’
लखनऊ: ये ऑडियो सुनिए लखनऊ यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ परमजीत सिंह का है। जो बिजनौर के रहने वाले हैं और लखनऊ में पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते हैं। 40 साल के डॉ परमजीत जूलॉजी डिपार्टमेंट में हैं। बीएससी फाइनल छात्रा के साथ उनका ये ऑडियो जब यूनिवर्सिटी प्रबंधन के पास पहुंचा तो शुरुआती जांच में पाया गया कि उन्हीं की आवाज है। परीक्षा नियंत्रक ने उनके खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई और ऑडियो सौंपा गया। इसके बाद उन्हें यूनिवर्सिटी कैंपस से गिरफ्तार कर लिया गया है।
लखनऊ विश्वविद्यालय (एलयू) में जूलॉजी विभाग के शिक्षक डॉ. परमजीत सिंह और बीएससी छठे सेमेस्टर की छात्रा के बीच बातचीत का ऑडियो सामने आया है। इस फोन वार्ता में परमजीत सिंह छात्रा को तरह-तरह के प्रलोभन देकर अपने पास आने के लिए बुलाता सुनाई पड़ा रहा है। छात्रा को वह यह भी कहता है कि उसके लिए उसने दो पेपर तक आउट करवा रखे हैं। परीक्षा से पहले आकर मिल लो। इस पर छात्रा उसका ऑफर रिजेक्ट कर देती है।
टीचर से फोन कॉल कट करने के बाद ऑडियो में छात्रा अंग्रेजी में कहती है- ‘ये आदमी मुझे जबरन पेपर देना चाह रहा है पर मैं नहीं ले रही हूं। यह चाह रहा है कि मैं इसी बहाने इसके ऑफिस में मिलने जाऊं ताकि ये एक बार फिर से मुझसे छेड़खानी कर सके।’
प्रोफसर को हिरासत में लेकर की जा रही पूछताछ
ऑडियो इंटरनेट पर सामने आने के बाद लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया। इस मामले में परीक्षा नियंत्रक की तरफ से हसनगंज थाने में केस दर्ज कराया गया है। इंटरनल कमेटी ने भी अपनी जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर हसनगंज ने बताया कि परीक्षा नियंत्रक की तहरीर पर केस दर्ज कर डॉ. परमजीत को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
कुलपति ने मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट
एलयू के कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने मामले की जांच ‘इंटरनल कप्लेट कमिटी’ (ICC) को सौप दी है और 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट तलब की है। वहीं, विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी की तहरीर पर दर्ज किए गए केस में आरोप लगाया गया है कि शिक्षक और छात्रा के बीच बातचीत के तीन ऑडियो प्राप्त हुए है। ये ऑडियो न केवल परीक्षा की गोपनीयता भंग करते हैं, बल्कि छात्रा की गरिमा को भी ठेस पहुंचाने वाले हैं।
व्यंग : NEET Exam Paper Leak- छेद किसी भी सिस्टम को चलाने के लिये बेहद जरूरी चीज हैं





