Indore Fire Incident: मुख्यमंत्री ने इंदौर अग्नि दुर्घटना की जांच के लिये ACS राजन और विशेष DG कटियार को इंदौर भेजा, दोनों अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया

126

Indore Fire Incident: मुख्यमंत्री ने इंदौर अग्नि दुर्घटना की जांच के लिये ACS राजन और विशेष DG कटियार को इंदौर भेजा, दोनों अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया

घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिये हर पहलू की विस्तृत जांच कर एसओ पी बनाई जायेगी

इंदौर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में बुधवार अल सुबह बंगाली चौराहा स्थित ब्रजेश्वरी एनेक्स में हुई अग्नि घटना पर गहरा शोक व्यक्त् किया। उन्होंने घटना की जानकारी मिलते ही अपर मुख्य सचिव श्री अनुपम राजन और विशेष डीजी श्री आदर्श कटियार और विशेषज्ञों को घटना स्थल पर भेजा।

WhatsApp Image 2026 03 18 at 18.50.53

अपर मुख्य सचिव श्री अनुपम राजन और विशेष डीजी श्री आदर्श कटियार ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्री राजन ने उक्त घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए शोक व्यक्त कर कहा कि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिये घटना से जुड़े हर पहलु की विस्तृत जांच की जायेगी। साथ एक एसओपी बनाई जायेगी।

WhatsApp Image 2026 03 18 at 18.50.53 1

श्री राजन ने कहा कि उक्त घटना से जुड़ी जांच हेतु आईआईटी एक्सपर्ट और तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से फोरेंसिक जांच भी की जायेगी। साथ ही इलेक्ट्रानिक वाहन विशेषज्ञों की एक बैठक कर पता लगाया जायेगा कि इलेक्ट्रीक वाहनों में चार्जिंग के दौरान इस तरह की घटनाए क्यो हो रही है?

निरीक्षण के दौरान पुलिस कमिश्नर श्री संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर श्री शिवम वर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।