Weather Update: MP में कल से बढ़ेगा 2 डिग्री तापमान, हिमाचल में बर्फबारी, कश्मीर, लद्दाख में बारिश

97

Weather Update: MP में कल से बढ़ेगा 2 डिग्री तापमान, हिमाचल में बर्फबारी, कश्मीर, लद्दाख में बारि

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

आज उत्तर भारत, उत्तर पश्चिम भारत और उत्तर पूर्व भारत विक्षोभ की चपेट में रहेगा। खासकर उत्तर पूर्व भारत के बिहार, झारखंड, बंगाल, असम अरुणाचल आदि प्रदेशों में तेज बारिश होगी।
राजस्थान में आज पश्चिमी विक्षोभ के बादल फिर घुसेंगे, साथ ही पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड में भी बारिश की संभावना रहेगी। दिल्ली, हरियाणा में शाम तक बादल फिर आयेंगे। यूपी के पूर्वी हिस्से में बारिश होगी। भारत के मध्य से ऊपर के हिस्से में ठंडा वातावरण रहेगा।
मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र सहित दक्षिण राज्यों में मौसम आज साफ रहेगा, हल्के बादल मंडराते रहेंगे। छग, उड़ीसा में कहीं कहीं बारिश होगी।
मध्य प्रदेश में आज मौसम साफ रहेगा, हवा में ठंडक रहेगी। कल से तापमान में दो डिग्री बढ़ोतरी होगी। कल से बादलों का प्रभाव भी रहेगा, 22 से 27 मार्च तक प्रदेश में बादल रहेंगे। ऐसे में अनायास वर्षा की संभावना भी रहेगी। अप्रैल के प्रथम सप्ताह से ही गर्मी तेज पड़ेगी।