Ratlam Police’s Action हत्या का 12 घंटे में खुलासा, 7 हत्यारे चढ़े पुलिस के हत्थे!

204

Ratlam Police’s Action हत्या का 12 घंटे में खुलासा, 7 हत्यारे चढ़े पुलिस के हत्थे!

Ratlam : जिले में हुई मारपीट की गंभीर घटना में एक व्यक्ति की मौत मामले का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे में खुलासा करते हुए घटना में लिप्त 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जबकि एक आरोपी अस्पताल में उपचाररत होने की वजह से उसकी गिरफ्तारी शेष हैं तथा पुलिस ने इसके अलावा एक बाल अपचारी को भी चिन्हित किया गया है। एसपी अमित कुमार ने बिलपांक थाना प्रभारी अय्युब खान को विशेष टीम गठित करते हुए आरोपियों की शीध्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे।

 

जानिए क्या था पूरा मामला?

19 मार्च 2026 को जीएमसी के आईसीयू वार्ड से घायल ट्रक चालक द्वारा दिए गए बयान के आधार पर मौके पर शुन्य पर एफआईआर दर्ज की गई थी। दो ट्रक चालक भाई अपने- अपने ट्रकों से यात्रा कर रहें थे। रात के समय बिलपांक फंटे के पास चाय होटल के सामने कुछ युवकों द्वारा विवाद कर गाली-गलौज करते हुए लाठी, लोहे की टामी एवं लात-घूंसों से मारपीट की गई थी। मारपीट में दोनों भाइयों को गंभीर चोटें आईं थीं जिनमें से एक घायल की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी जबकि दूसरे का उपचार जारी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल विशेष टीम गठित कर कार्रवाई प्रारंभ की गई।

 

गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज एवं प्राप्त वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना होने के बाद 12 घंटे के भीतर आरोपी रोहित (19) पिता रामेश्वर निनामा, निवासी ग्राम चिकलिया थाना बिलपांक, रामेश्वर (45) पिता शोभाराम निनामा निवासी ग्राम चिकलिया थाना बिलपांक, जगदीश (38) पिता शोभाराम निनामा निवासी ग्राम चिकलिया थाना बिलपांक, कन्हैयालाल (26) पिता रामेश्वर निनामा निवासी ग्राम चिकलिया थाना बिलपांक, तुलसीराम (28) पिता धुलजी कतिजा निवासी ग्राम चिकलिया थाना बिलपांक, भूरा (32) पिता मढिया भाभर निवासी ग्राम चिकलिया थाना बिलपांक को गिरफ्तार करते हुए उनके विरुद्ध थाना बिलपांक में अपराध क्रमांक 143/2026 धारा 103(1), 109(1), 191(3) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई इनमें से एक बाल अपचारी हैं। पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त 3 मोटरसाइकिल, 2 लोहे की टामी, 1 तार वाला लठ्ठ बरामद किया है। आरोपियों को पकड़ने में थाना प्रभारी बिलपांक अय्युब खान, उप-निरीक्षक सुरेश गोयल, ईश्वर सिंह, संजय सोनी, रोशन राठौर, अमित यादव, रणवीर की भूमिका रही इसके अलावा अशोक मईडा, राकेश पंवार, कुलदीप व्यास, विनोद सिंगाड़, रोहित चौहान, संजय वास्कले, कमल मारु, निलेश अवास्या तथा शासकीय वाहन चालक धर्मेन्द्र यादव की सराहनीय भूमिका रही!