MP News: खेत में लगी आग, मंत्री खुद दौड़कर पहुंचे; कार्यकर्ताओं संग बुझाई आग

रामनवमी शोभायात्रा से लौटते वक्त महिला की पुकार सुन रुके मंत्री, फसल नुकसान में मदद का दिया आश्वासन

70

MP News: खेत में लगी आग, मंत्री खुद दौड़कर पहुंचे; कार्यकर्ताओं संग बुझाई आग

छतरपुर: छतरपुर जिले की चंदला विधानसभा क्षेत्र के धावा तिगेला में एक किसान के खेत में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं, जिससे खेत में खड़ी फसल जलने का खतरा बढ़ गया।

IMG 20260328 WA0005

इसी दौरान मदद के लिए एक महिला ने सड़क से गुजर रहे क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री दिलीप अहिरवार को आवाज लगाई।

महिला की पुकार सुनते ही मंत्री अहिरवार ने अपना काफिला रुकवाया और बिना देर किए मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हालात को देखते हुए खुद आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और अपने साथ मौजूद कार्यकर्ताओं को भी मदद के लिए लगाया। सभी ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बताया जा रहा है कि मंत्री दिलीप अहिरवार सरवई में आयोजित रामनवमी शोभायात्रा से चंदला की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में यह घटना सामने आई। मौके पर पहुंचकर उन्होंने न केवल आग बुझाने में सहयोग किया, बल्कि पीड़ित महिला को फसल नुकसान की भरपाई के लिए हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।

घटना के बाद क्षेत्र में मंत्री के इस व्यवहार की जमकर सराहना हो रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आज के समय में जनप्रतिनिधियों का इस तरह मौके पर पहुंचकर आम जनता की मदद करना दुर्लभ है। लोगों ने कहा कि उन्हें एक ऐसा जनप्रतिनिधि मिला है, जो वास्तव में जनसेवक की भूमिका निभा रहा है।

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जो अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।