WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Strict Instructions of Bhopal Collector: नियम न मानने वाले गैस एजेंसी संचालकों और पेट्रोल पंपों पर तत्काल लिया जाए एक्शन

सभी पेट्रोल पंपों का किया जा रहा है आडिट, ताकि न हो कालाबाजारी

202

Strict Instructions of Bhopal Collector: नियम न मानने वाले गैस एजेंसी संचालकों और पेट्रोल पंपों पर तत्काल लिया जाए एक्शन

भोपाल।जिले में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति को लेकर प्रशासन ने स्थिति पूरी तरह सामान्य और नियंत्रण में होने की जानकारी दी है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर जिले के सभी कंपनियों के पेट्रोल पंपों पर एचपीसीएल, भारत पेट्रोलियम और इंडियन आयल की जांच पड़ताल का काम तेजी से किया जा रहा है।

सभी पेट्रोल पंपों का आडिट यानी आवक-जावक और स्टॉक की जांच की जा रही है, ताकि किसी तरह की कालाबाजारी न हो। प्रशासन अफवाह फैलाने वालों पर भी सख्ती से कार्रवाई कर रही है। गत दिवस गांधीनगर के नायरा पेट्रोल पंप पर सीमित मात्रा में पेट्रोल देने पर जांच के बाद उसकी एक मशीन को बंद करने की कार्रवाई की गई।

जिला प्रशासन के अनुसार, जिले में कहीं भी ईंधन की कमी नहीं है और सभी पेट्रोल पंपों पर नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। इसके लिए जिला प्रशासन की टीम लगातार डिपो और फील्ड में मौजूद पेट्रोल पंपों का निरीक्षण कर रही है, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

जिला प्रशासन ने पेट्रोल पंप संचालकों और तेल कंपनियों के सेल्स आफिसर्स को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे समय रहते इंडेंट लगाकर पर्याप्त मात्रा में ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करें। साथ ही यह भी कहा गया है कि किसी भी स्थिति में पेट्रोल पंप ‘ड्राई’ नहीं रहने चाहिए और इसके लिए अग्रिम तैयारियां अनिवार्य रूप से की जाएं।

*केन और बोतल में ईंधन देने पर लगा प्रतिबंध*

इसके अलावा प्रशासन ने सुरक्षा और नियमों को ध्यान में रखते हुए सख्ती बरतते हुए स्पष्ट किया है कि पेट्रोल और डीजल को केन, बोतल या अन्य असुरक्षित बर्तनों में नहीं दिया जाएगा। इस निर्देश का उल्लंघन करने वाले संचालकों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल अपनी आवश्यकता के अनुसार ही ईंधन लें। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि जिले में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सुचारू है और आगे भी इसी तरह व्यवस्थित रूप से जारी रहेगी।