WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Mahavir Jayanti Holiday: महावीर जयंती पर अवकाश 30 मार्च को घोषित करने के लिए शासन ने कलेक्टर को किया अधिकृत 

Mahavir Jayanti Holiday: महावीर जयंती पर अवकाश 30 मार्च को घोषित करने के लिए शासन ने कलेक्टर को किया अधिकृत 

भोपाल: Mahavir Jayanti Holiday: महावीर जयंती पर राज्य शासन द्वारा 31 मार्च को अवकाश घोषित किया गया है लेकिन स्थानीय परिस्थितियों अनुसार अवकाश 30 मार्च को घोषित करने के लिए शासन ने कलेक्टर को अधिकृत किया है।

इस संबंध में राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य शासन ने 31 मार्च 2026 मंगलवार को महावीर जयंती के उपलक्ष में सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया है। राज्य शासन को सामाजिक संगठनों द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन पर यह निर्णय लिया गया है कि स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार महावीर जयंती के उपलक्ष में 31 मार्च मंगलवार के स्थान पर 30 मार्च 2026 सोमवार को अवकाश घोषित करने हेतु जिला कलेक्टर को अधिकृत किया गया है।

Screenshot 20260329 110013 631

आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि यदि जिले में महावीर जयंती का पर्व दिनांक 31 पर मार्च 2026 को मनाया जा रहा हो तो पृथक से किसी आदेश को जारी करने की आवश्यकता नहीं होगी।