
महावीर जयंती पर इंदौर में 31 के बजाय 30 मार्च को सार्वजनिक अवकाश, कलेक्टर द्वारा आदेश जारी
इंदौर: महावीर जयंती पर इंदौर जिले में 31 के बजाय 30 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में कलेक्टर शिवम वर्मा द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।
बता दे कि राज्य शासन ने 31 मार्च मंगलवार के दिन महावीर जयंती के उपलक्ष में अवकाश घोषित कर रखा है और जिले के कलेक्टरों को ये अधिकार दिए हैं कि वह स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार महावीर जयंती पर 30 मार्च को भी अवकाश घोषित कर सकते हैं।
कलेक्टर इंदौर ने तदनुसार स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए 31 मार्च के स्थान पर 30 मार्च को महावीर जयंती का अवकाश संपूर्ण इंदौर जिले के लिए घोषित किया है।

आदेश में बताया गया है कि 31 मार्च मंगलवार को सभी शासकीय कार्यालय एवं संस्थाएं पूर्ववत खुले रहेंगे।





