DP Jewellers Emerges As The Largest Retail Jewellery Brand : डी पी ज्वैलर्स बना मध्य प्रदेश, राजस्थान का सबसे बड़ा रिटेल ज्वेलरी ब्रांड!

669

DP Jewellers Emerges As The Largest Retail Jewellery Brand : डी पी ज्वैलर्स बना मध्य प्रदेश, राजस्थान का सबसे बड़ा रिटेल ज्वेलरी ब्रांड!

प्रदेश के धार में डीपी ज्वेलर्स के 12वें शोरूम का शुभारंभ!

Ratlam : देशभर में अपनी स्वर्ण शुद्धता से 30 लाख से अधिक परिवारों का दिल जीतने वाले डी. पी. ज्वेलर्स के धार की हैप्पी विला कॉलोनी में 12वें शोरूम का शुभारम्भ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर डी. पी. ज्वेलर्स के रतनलाल कटारिया, अनिल कटारिया, संतोष कटारिया, विकास कटारिया व परिवारजनों के साथ प्रसिद्ध अभिनेत्री “अनुपमा” धारावाहिक फेम रूपाली गांगुली और गणमान्यजन उपस्थित थे। जहां धार वासियों को समर्पित इस भव्य शोरूम में खरीदी के लिए ग्राहकों में काफी उत्साह देखा गया।

WhatsApp Image 2026 03 30 at 2.50.36 PM 1

डी.पी. ज्वेलर्स की विशेषता रही है कि इन्होने पीढ़ी दर पीढ़ी ज्वेलरी जगत में बदलते ट्रेंड को अपनाने के बावजूद आभूषणों की गुणवत्ता से कभी समझौता नहीं किया। 1940 में स्वर्गीय धूलचंद कटारिया द्वारा तय किए गए शुद्धता के मापदंडों और पारदर्शिता के संकल्प को आज भी निभाया जा रहा है। ग्राहकों को आभूषणों की शुद्धता, भाव की सही जानकारी देने के साथ ही, बिलिंग में पारदर्शिता रखी जाती है, जिससे ग्राहक खरीदी से संतुष्ट रहते हैं।

WhatsApp Image 2026 03 30 at 2.50.37 PM 1

इस विशेष शुभारम्भ अवसर पर अनिल कटारिया के बताया कि स्वर्ण नगरी रतलाम से हमें ग्राहकों का अभूतपूर्व स्नेह मिला है। यहां के लोगों के विश्वास ने ही हमें इतना सक्षम बनाया कि हम 30 लाख से अधिक ग्राहकों की पहली पसंद है। 86 वर्षों पूर्व कठिनाइयों और जटिलताओं से गुजरकर हमारे पूर्वजों ने बनाई शुद्धता की परम्परा आज इतिहास बन गई है। इसी संकल्प को और विस्तारित करते हुए भोज नगरी धार के ग्राहकों से मिले फीडबैक के आधार पर डी.पी. ज्वेलर्स का यह शोरूम बनाया गया है। हमें विश्वास है कि हर बार की तरह यह भी ग्राहकों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा।

WhatsApp Image 2026 03 30 at 2.50.37 PM

डी.पी. ज्वेलर्स के संतोष कटारिया ने कहा कि डी.पी. ज्वेलर्स की नींव शुद्धता के संकल्प के साथ रखी गई थी। जो अब एक परम्परा के रूप में बदल गई है, जिसे स्वर्गीय पन्नालाल कटारिया, स्वर्गीय मनोहर लाल कटारिया एवं श्री रतनलाल कटारिया ने अपनी समझ और परख से और भी विस्तारित किया। अब परिवार की अगली पीढ़ी भी इसे विस्तारित करने में अपना योगदान दे रही है। डी.पी. ज्वेलर्स निरंतर प्रगति कर रहा है। रतलाम से 86 वर्षों पूर्व शुरू हुई इस स्वर्णिम यात्रा में आज मध्य प्रदेश व राजस्थान के 11 मुख्य शहर रतलाम, इंदौर, भोपाल, उज्जैन, उदयपुर, भीलवाड़ा, कोटा, बांसवाड़ा, अजमेर, नीमच जुड़ चुके हैं और अब धार शोरूम की शुरुआत हमारे लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।

WhatsApp Image 2026 03 30 at 2.50.36 PM

विकास कटारिया ने बताया कि डी.पी. ज्वेलर्स आज देश-भर में अपना परचम लहरा रहा है। ग्राहकों में ज्वेलरी से जुडी भावनाओं को समझते हुए हमारे कारीगरों द्वारा प्रत्येक डिजाइन उनकी पसंद और ट्रेंड के अनुसार बनाई जाती है और यही डी.पी. ज्वेलर्स की विशेषता है। कस्टमर्स की सुविधा के लिए डी.पी. ज्वेलर्स पर स्वर्ण समृद्धि एवं डैजलिंग डायमंड स्कीम जैसी योजनाएं भी उपलब्ध हैं जिससे वह इन्सटॉलमेंट में गोल्ड व डायमंड ज्वेलरी खरीद सकते हैं। यह ग्राहकों की खरीदी को और आसान बनाती है। मार्केट में लिस्टेड ब्रांड के रूप में डी. पी. ज्वेलर्स ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है और धार शोरूम की शुरुआत के बाद देश के अन्य राज्यों में शोरूम विस्तार पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। उम्मीद है हम जल्द ही नई घोषणा करेंगे!