राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली में शामिल कर्मियों को भुगतान अब पेंशन सॉफ्टवेयर से

65

राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली में शामिल कर्मियों को भुगतान अब पेंशन सॉफ्टवेयर से

भोपाल: मध्यप्रदेश के ऐसे सभी शासकीय सेवकों जोे राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के अंतर्गत आते है उन्हें उपदान और अन्य सभी भुगतान अब पेंशन सॉफ्टवेयर के माध्यम से किए जाएंगे।

सेवानिवृत्त होंने वाले शासकीय सेवकों को उपदान प्ररिण की तैयारी के लिए सभी जानकारियों की प्रविष्टियोंको जांच पेंशन सॉफ्टवेयर में करेगा तथा सत्यापन करेगा। विसंगति होंने पर शासकीय सेवक, उपदान प्रस्तावक अधिकारी को आवश्यक सुधार हेतु आॅनलाईन आवेदन कर सकेगा जिस पर उपदान प्रस्तावक अधिकारी आगे की कार्यवाही करेगा। सभी जानकारियों की जांच एवं सत्यापन के बाद शासकीय सेवक द्वारा पेंशन सॉफ्टवेयर में उपदान प्रकरण जनरेट कर उपदान प्रस्तावक अधिकारी को प्रस्तुत किया जाएगा। शासकीय सेवक के यह कार्यवाही सेवानिवृत्ति के तीन माह पूर्व तक की जा सकेगी।

शासकीय सेवक से शासकीय धन की बकाया राशि शासकीय आवास के किराए के वसूली के संबंध में एक माह की समयसीमा के भीतर कार्यवाही की जाएगी। एनपीएस में अंशदान तथा अवकाश अंशदान बाह्य सेवा के नियोक्ता से जमा कराया जाएगा। वसूली हेतु शेषराशि की पेंशन सॉफ्टवेयर में प्रविष्टि भी होगी।